Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नौकरी मांगें नहीं, दें युवा : सीएम
    Top Story

    नौकरी मांगें नहीं, दें युवा : सीएम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युवाओं को नौकरी मांगनेवाला नहीं, बल्कि देनेवाला बनने की सलाह दी है। इसके लिए राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद और प्रोत्साहन देगी। सीएम रविवार को दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला ‘झारखंड हेकाथॉन 2019’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि वर्तमान युग ज्ञान और विज्ञान का है। केंद्र और राज्य सरकार इसका उपयोग कर न्यू इंडिया और न्यू झारखंड का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। पहले युवा डिग्री लेकर भटकते थे, पर किसी ने उनकी परेशानी नहीं समझी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देकर युवाओं को एक मंच प्रदान किया है। सरकार आज प्रतिभावान युवाओं को हर सुविधा दे रही है। ये युवा दूसरे शहरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें झारखंड में ही हमारी सरकार अवसर प्रदान कर रही है।
    सीएम ने कहा कि तकनीक, ज्ञान और विज्ञान के उपयोग से दुनिया में बदलाव देखने को मिल रहा है। हमें भी इसका भरपूर उपयोग कर न्यू इंडिया और न्यू झारखंड का निर्माण करना है। हमें मिल कर कुछ अलग करना है, क्योंकि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है और हम ऐसा करें कि विश्व 21वीं सदी को भारतीय सदी के रूप में जाने। आज के दौर में दुनिया भर में भारत की प्रतिभा बिखरी हुई है। हममें क्षमता है कि हम दुनिया को नयी दिशा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप के लिए और युवाओं की सोच को आकार देने के लिए राज्य सरकार स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। यही वजह रही कि 2016 में स्टार्टअप पॉलिसी लागू की गयी।
    15 लोगों को मिला 93 लाख का अनुदान
    मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने 15 लोगों को कुल 93 लाख रुपये का अनुदान भी दिया। इस कार्यशाला में छह विधाओं पर देश भर के 410 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने छह प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यशाला में बीआइटी सिंदरी, आइएसएम धनबाद और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ एबीवीआइएल ने एमओयू भी किया। कार्यशाला में स्मार्ट झारखंड को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में बच्चों और युवाओं द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी को देखा और उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 24 प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सूचना तकनीक सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव के रवि कुमार, सूचना तकनीक निदेशक उमेश प्रसाद शाह और अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘गैर गांधी’ हो सकता है कांग्रेस चीफ: मणि
    Next Article पाकिस्तान से हारा साउथ अफ्रीका, सेफा से बाहर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version