Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»योग में यूपी का परचम लहरा रही है मजदूर की बेटी, प्राथमिक विद्यालय की है छात्रा
    उत्तर प्रदेश

    योग में यूपी का परचम लहरा रही है मजदूर की बेटी, प्राथमिक विद्यालय की है छात्रा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रायबरेली। योग अब बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है। गांवों की छुपी प्रतिभाओ ने भी इसमें अपने जौहर दिखाने शुरू कर दिये हैं। ऐसे ही रायबरेली के एक गांव की एक मजदूर की बेटी ने कमाल करते हुए योग में अपने परचम लहराया है। सरेनी के लालपुर की रहने वाली महिमा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है। उसके पिता बुद्धिलाल मजदूरी करते हैं।
    बावजूद इसके महिमा के सामने संसाधनों का अभाव बाधक नहीं बना और उसने योग के खेल को अपना लक्ष्य बनाते हुए कड़ी मेहनत की।प्रदेश की कई योग की प्रतियोगिताओं में महिमा ने अपनी उपलब्धियां दर्ज की।स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में उसने अपना जलवा बिखेरा। अब महिमा ने नेशनल योग फेडरेशन की 44वीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व किया। 6 से 21 जून तक होने वाली इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में उसने 6 व 7 जून को प्रतिभाग किया। इसके पहले स्टेट योग फेडरेशन की ऑनलाइन कोचिंग कैम्प में भी महिमा ने कड़ा अभ्यास किया था।
    उल्लेखनीय है कि महिमा उन तीन प्रतिभागियों में एक थी, जिसका चयन राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब इस प्रतियोगिता के परिणाम को लेकर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। महिमा की कड़ी मेहनत को संवारा उसके ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रत्ना मिश्रा ने। उन्होंने शुरू से ही महिमा को योग के लिए प्रोत्साहित किया और अभ्यास पर लगातार नजर रखते हुए प्रशिक्षित किया। इस काम मे उनकी मदद विद्यालय के सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार ने बखूबी मदद की।
     कोरोना के कारण रत्ना मिश्रा ने विभिन्न ऐप्स का उपयोग करते हुए महिमा के अभ्यास को जारी रखवाया और उसपर ध्यान रखा, जिसका परिणाम यह हुआ कि चयन के बाद महिमा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और सभी को उम्मीद है कि परिणाम इसके अनुकूल ही रहेगा।
    योग की प्रतिभाओं को निखार रहे हैं शिक्षक दम्पति
    प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक दम्पति गावों से योग की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें तराश रहे हैं।ये दम्पति प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे साधनहीन बच्चों को अपने स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराते है बल्कि उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी देते हैं। सरेनी के लालपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रत्ना मिश्रा व उनके पति रेनापुर में तैनात ऋषिकांत मिश्रा दोनों इस काम में लगे हैं। रत्ना खुद शारीरिक शिक्षा में स्नातक है और जहां वह बच्चों को योग का प्रशिक्षण देती हैं।
    वहीं उनके पति बच्चों को बाहर कैम्प के लिए ले जाने व अन्य सुविधाओं की देखभाल में जुटे रहते हैं। इसके लिए वह अपने स्तर से प्रयास करते हैं। अब तक कई बच्चों को इन्होंने योग में प्रशिक्षित किया है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षक दम्पति का कहना है कि गावों में कई प्रतिभाएं हैं जिन्हें ध्यान देने की जरूरत है, जिसके लिये वह सदैव प्रयासरत हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभक्तों का इंतजार समाप्त, राजाधिराज द्वारिकाधीश के दर्शनकर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को किया नमन
    Next Article सूखे पड़े रजवाहा, किसानों की नहीं हो पा रही धान की नर्सरी तैयार
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version