Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बालूमाथ के एसडीपीओ रणवीर सिंह के कारनामों की खुलने लगी कलई
    Jharkhand Top News

    बालूमाथ के एसडीपीओ रणवीर सिंह के कारनामों की खुलने लगी कलई

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुनील कुमार
    लातेहार। बालूमाथ के एसडीपीओ रणवीर सिंह के कार्यालय की कहानी परत दर परत खुलती जा रही है। उन्हें काम से अलग हटते ही कई लोगों ने अपनी जुबान खोल दी है। आजाद सिपाही को उनके कारनामों की लंबी फेहरिश्त पहुंचायी है। ऐसा ही एक मामला है बालूमाथ थाना कांड संख्या 73/2019। इस केस में पुलिस ने दर्जन भर लोगों को नामजद आरोपी बनाया था तथा दो-ढाई सौ लोगों को अज्ञात रखा था।
    अज्ञात के इस खेल में रणवीर सिंह के रीडर राहुल कुमार ने जम कर वसूली की। भुक्तभोगियों की मानें तो नाम जोड़ने और हटाने के इस खेल में राहुल ने लाखों रुपये ऐंठे और उनका नाम भी नहीं हटाया। इस कांड के भुक्तभोगी कई व्यापारियों का कहना है कि राहुल खुलेआम गूगल पे से रुपये लेता था और कई लोगों ने गूगल पे और ई वायलेट से राहुल के बताये खाते में पैसा ट्रांसफर भी किया था। ऐसे कई कारनामे हैं, जो पुलिस के चेहरे को दागदार बनाते हैं। कहा जाता है कि बालूमाथ में जितनी भी कोल साइडिंग चल रही थीं, सभी से इनकी मंथली सेटिंग थी और वह बेखौफ नाजायज वसूली महीनों से कर रहे थे। यहां तक बताया जाता है कि कई मुकदमा तो ये सिर्फ अपने बचने के लिए दर्ज करते थे और अपनी ही पैरवी पर वकील एवं कोर्ट का स्टेशनरी खर्च उठा कर उन्हें जेल से निकालते थे। हद तो तब हो गयी, जब वह खुलेआम रुपयों की मांग व्हाट्सएप एवं फोन से करने लगे। हालांकि इस प्रकरण की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है, लेकिन इनकी ऊंची पहुंच के कारण नतीजे तुरंत आनेवाले नहीं हैं, ऐसा जानकारों का कहना है। पिछली सरकार में तो इनकी तूती बोलती थी।
    कोयला के अलावा ये कई जगह जमीन के मामलों में भी खुलेआम हस्तक्षेप करते थे और तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी जय प्रकाश झा (अब सेवानिवृत्त) से मिल कर लाखों रुपया ऐंठते थे। झा को हमेशा ये महंगी गाड़ियां एवं यात्राएं उपलब्ध कराते रहते थे, ताकि कोयला का इनका धंधा बे-रोक-टोक चलता रहे।

    Balamath SDPO Ranveer Singh's exploits began to open
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव को लेकर फिर चर्चा में झारखंड
    Next Article तब्लीगी जमात के 17 विदेशी पहुंचे हाइकोर्ट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के साथ मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल

      October 19, 2025

      व्यवस्था तब भी बहंगी पर थी, व्यवस्था आज भी बहंगी पर ही है

      October 19, 2025

      रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या

      October 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के साथ मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल
      • दुनिया के अन्य देशों से सीधे लखनऊ का होगा एयर कनेक्शन: राजनाथ सिंह
      • दिवाली पर सनी देओल का बड़ा सरप्राइज, अनाउंस की नई फिल्म ‘गबरू’
      • पटना में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा, प्रेक्षकों ने दिए निर्देश
      • व्यवस्था तब भी बहंगी पर थी, व्यवस्था आज भी बहंगी पर ही है
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version