Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अनलॉक पर फैसला पीएम से बात के बाद
    Jharkhand Top News

    अनलॉक पर फैसला पीएम से बात के बाद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में अनलॉक वन में और क्या रियायत दी जायेगी, यह फैसला मंगलवार को पीएम मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद किया जायेगा। सीएम ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देश के बाद निर्णय लेने में सहूलियत होगी। सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत में भारत सरकार से राज्य के लिए अतिरिक्त फंड की मांग पर पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि हम लोगों ने कई विषयों पर अपना होमवर्क कर रखा है। इस विषय पर भी चर्चा की जायेगी। हम अपनी बात पीएम के सामने रखेंगे और इसमें बहुत जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है, वह चिंताजनक है। सरकार इसकी गति पर नजर रख रही है। संक्रमण और न बढ़े इस पर चिंतन-मंथन किया जा रहा है। इसके बाद इस पर निर्णय लिया जायेगा।

    सीएम ने सखी मंडलों को दिये 75 करोड़
    इससे पहले सीएम ने राज्य के 50 हजार सखी मंडलों को चक्रीय निधि के रूप में 75 करोड़ रुपये की राशि आॅनलाइन हस्तांतरित की। इनमें से हर सखी मंडल को 15-15 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिये गये हैं। इस राशि से सखी मंडलों से जुड़े करीब छह लाख ग्रामीण परिवारों को लाभ होगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी, सशक्त और आजीविका से जोड़ना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को सखी मंडलों से जोड़ कर उन्हें आजीविका के विभिन्न माध्यमों, स्वरोजगार और हुनरमंद व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराकर गरीबी उन्मूलन की कोशिश की जा रही है। सीएम ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। यही वजह है कि आज लाखों की संख्या में महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर खुद को स्वावलंबी और सशक्त बना रही हैं। उन्होंने पाकुड़, गुमला, रामगढ़, दुमका, और चाईबासा से आयीं सखी मंडलों की महिलाओं से बातचीत भी की।

    Decision on unlock after talking to PM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र में 14 आईपीएस अफसरों का तबादला
    Next Article गलत तरीके से छापामारी की पतरातू पुलिस की टीम सस्पेंड
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version