Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली में बनेगा देश का पहला प्लाज़्मा बैंक, केजरीवाल ने की लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील
    देश

    दिल्ली में बनेगा देश का पहला प्लाज़्मा बैंक, केजरीवाल ने की लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील

    sonu kumarBy sonu kumarJune 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजों को बचाव के लिए दिल्ली में जल्द ही प्लाज्मा बैंक शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसका ऐलान किया।

    उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले हमने इसका ट्रायल शुरू किया था, जिसके नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। इसलिए सरकार ने प्लाज्मा बैंक शुरू करने का फैसला किया है। दिल्ली में प्लाज़्मा बैंक का निर्माण किया जाएगा। देश का ये पहला प्लाज़्मा बैंक होगा। दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में प्लाज्मा बैंक बनाया जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करने को आगे आएं।
    केजरीवाल ने कहा कि प्लाज्मा बैंक बनाने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसका लाभ सभी को मिलेगा। सरकारी हों या प्राइवेट, सभी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। अगर किसी को प्लाज्मा चाहिए तो डॉक्टर के कहने के बाद ही मरीज को प्लाज्मा मिल सकेगा। निजी तौर पर किसी को प्लाज्मा नहीं मिलेगा।
    आईएलबीएस हॉस्पिटल में अगले दो दिनों में प्लाज्मा बैंक शुरू कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण के इलाज के बाद ठीक हो चुके मरीजों और आम लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी लोगों का आगे आना जरूरी है।
    केजरीवाल ने कई अस्पतालों में मरीजों को प्लाज्मा दिए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि इस काम में सबको भागीदारी निभानी होगी। केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से प्लाज्मा दान करने की अपील करते हुए कहा कि यह काम ज्यादा कठिन नहीं है। आईएलबीएस हॉस्पिटल कोरोना अस्पताल नहीं है, फिर भी वहां व्यवस्था की गई है। अगर किसी को प्लाज्मा दान करना हो तो वह सरकार को बताए। उस व्यक्ति को आईएलबीएस हॉस्पिटल पहुंचाने का सारा जिम्मा सरकार उठाएगी। इसके लिए एक-दो दिन में फोन नंबर जारी कर दिए जाएंगे। इस नंबर पर फोन करने के बाद टैक्सी आपके पास पहुंचेगी और आपको आईएलबीएस हॉस्पिटल ले जाएगी, जहां आप प्लाज्मा दान कर सकेंगे। केजरीवाल ने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग प्लाज्मा दान करें, ताकि कोरोना से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा सके।
    केजरीवाल ने कहा कि डाक्टर असीम गुप्ता कोरोना मरीजों की सेवा करते-करते कोरोना से संक्रमित हुए और अब वो हमारे बीच नहीं रहे। हम उनकी इस सेवा को नमन करते हैं। दिल्ली सरकार उनके सम्मान में उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि देगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदमनकारी समाज के पाखंड को दर्शाती है ‘रसभरी’ : स्वरा भास्कर
    Next Article वनिता विजयकुमार ने की तीसरी शादी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं तस्वीरें
    sonu kumar

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version