Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुंबई में ताज होटल उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
    Top Story

    मुंबई में ताज होटल उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

    sonu kumarBy sonu kumarJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई के मशहूर होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी पाकिस्तान स्थित कराची शहर से आई है। इसके बाद ताज होटल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियातन समुद्रीय क्षेत्र में पुलिस की गस्त भी बढ़ा दी गई है। ताज होटल के पास आने वाले वाहनों तथा होटल में आने वाले आगंतुकों की भी गहन जांच की जा रही है।
    पुलिस के अनुसार सोमवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए विस्फोट के बाद होटल ताज में धमकी भरा फोन आया था। इस फोन पर कहा गया कि कराची स्टॉक एक्सचेंज का विस्फोट सभी ने देखा, अब होटल ताज में 26 नवम्बर जैसा हमला फिर होने वाला है। इस फोन कॉल की जानकारी ताज होटल व्यवस्थापको ने तत्काल मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद इस फोन की ट्रेसिंग की गई और पता चला कि फोन कराची से किया गया था। मुंबई पुलिस इस फोन की गहन जांच कर रही है। इसके साथ पुलिस ने होटल ताज के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
    उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर,2008 को अजमल कसाब अपने 10 साथियों के साथ समुद्रीय मार्ग से दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके से होटल ताज तक पहुंचा था। इन आतंकवादियों ने होटल ताज सहित मुंबई के छह महत्वपूर्ण ठिकानों पर एक साथ हमला किया था, जिससे तकरीबन 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अकेले ताज होटल में 31 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले के आरोपितों में से अकेले अजमल कसाब को पुलिस ने जिंदा गिरफ्तार किया था और उसे 21 नवम्बर,2012 को फांसी दी गई। कराची से आए फोन ने 26 नवम्बर के हमले की याद ताजा करवा दी है, इससे मुंबई पुलिस पूरी सतर्कता से इस फोन की जांच कर रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखून चढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद ने जारी किया नया दिशा-निर्देश
    Next Article उप्र सरकार पुलिस का प्रयोग दमन के औजार के रूप में कर रही : प्रियंका गांधी
    sonu kumar

      Related Posts

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version