Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आज से देश में बदलेंगे कई नियम
    ताजा खबरें

    आज से देश में बदलेंगे कई नियम

    sonu kumarBy sonu kumarJune 1, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लॉकडाउन 5.0 के साथ ही आज से देश में काफी कुछ बदलने वाला है। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

    इनमें रेलवे, एयरलाइंस, गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम, राशन कार्ड, आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन जरुरी बदलावों के बारे में .

    लॉकडाउन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे एक जून से 200 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने जा रहा है, जो नॉन एसी होंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि भी की है। इन ट्रेनों के साथ पहले से संचालित हो रही 30 ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी है। साथ ही तत्काल कोटा के तहत भी टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह सुविधा रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। हालांकि, रेलवे ने टिकट की एडवांस बुकिंग के नियमों में कुछ परिवर्तन किया है।

    आज से देश में ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ लागू होने जा रहा है। इससे गरीबों को काफी राहत पहुंचेगी। इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होगी। इसके तहत राशन कार्ड का लाभ देश के किसी भी कोने में उठाया जा सकेगा। मोदी सरकार की इस योजना से 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

    मौजूदा समय में जिस जिले का राशन कार्ड बना होता है, आपको उसी जिले में राशन मिल सकता है। वहीं अगर आप जिला बदल लेते हैं तो इसका फायदा आपको नहीं मिलता। इससे गरीबों को आसानी से सस्ती कीमत पर अनाज मिलता है। एक देश, एक राशन कार्ड लागू होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग किफायती कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं। राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।

    किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी गो एयर एक जून से घरेलू परिचालन शुरू करेगी। अन्य कंपनियां 25 मई से इसकी शुरुआत कर चुकी हैं, लेकिन परिचालन और नियामक से जुड़ी कुछ दिक्कतों के कारण गो एयर को देरी हुई। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर कहा था कि सभी हितधारकों के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत 25 मई से विमानन कंपनियों को घरेलू परिचालन की अनुमति दी गई है।

    आज से देश में रसोई गैस सिलेंडर का दाम बदल जाएगा। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। यानी अगर इसकी कीमत में इजाफा हुआ, तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। मई में 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के दाम सस्ते हुए थे। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर एक मई को 162.50 रुपये सस्ता हो गया था। इसके बाद इसकी कीमत 581.50 रुपये हो गई है, जो पहले 744 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 774.50 रुपये से घटकर 584.50 रुपये, मुंबई में 714.50 रुपये से कम होकर 579 रुपये और चेन्नई में यह इसका दाम 569.50 रुपये है।

    कई राज्यों ने पिछले दिनों वैट बढ़ाकर फ्यूल महंगा कर दिया। अब मिजोरम सरकार ने एक जून से राज्य में पेट्रोल पर 2.5 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी की दर से वैट बढ़ाए जाने का एलान किया है, जिससे राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर ने भी कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर में एक जून से पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और डीजल की कीमत में एक रुपये की वृद्धि की गई है। लॉकडाउन में हुए घाटे को पाटने के लिए तेल विपणन कंपनियां जून में पेट्रोल-डीजल के बढ़ा सकती हैं। कंपनियां अगले महीने से कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था को दोबारा बहाल करने की भी तैयारी में हैं। लॉकडाउन में कम बिक्री के साथ सरकारों ने भी टैक्स बढ़ा दिया जिससे लागत और बिक्री में काफी अंतर आ गया है।

    यूपी रोडवेज ने एक जून से प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर बस संचालन की तैयारी की है। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय ने प्रयागराज परिक्षेत्र क्षेत्र समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वह अपनी सभी बसों को 30 मई तक फिट कर दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बसों में अधिकतम 30 यात्री सवार किए जाएंगे। बताया जा रहा है अभी रोडवेज द्वारा केवल उन मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा, जहां यात्री की पर्याप्त संख्या के साथ आय भी ज्यादा होती है। इसके लिए 20 रूट चिन्हित किए गए हैं। बस संचालन के साथ ही रोडवेज सभी यात्रियों का ब्यौरा भी अपने पास रखेगा। कोविड-19 को देखते हुए इस बार बसों का संचालन नए नियमों के तहत किया जाएगा। रोडवेज ने तय किया है कि बिना मास्क ने किसी भी यात्री को बस स्टेशन परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकियों ने पुलिसकर्मी को किया अगवा, सुरक्षाबलों ने बचाया
    Next Article संगीतकार वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
    sonu kumar

      Related Posts

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version