Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»प्रधानमंत्री ने आत्‍मनिर्भर भारत के दिए पांच मंत्र, कहा फिर हासिल करेंगे ग्रोथ रेट
    ताजा खबरें

    प्रधानमंत्री ने आत्‍मनिर्भर भारत के दिए पांच मंत्र, कहा फिर हासिल करेंगे ग्रोथ रेट

    sonu kumarBy sonu kumarJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोविड-19 की महामारी के कारण संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत को मंत्र दिया। मोदी ने कहा कि कोरोना से निपटकर हम निश्चित तौर पर अपनी विकास दर को हासिल करेंगे और ये मुमकिन है। क्‍योंकि, केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। पीएम ने कहा कि भारत को फिर से तेज़ विकास के पथ पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 5 चीजें बहुत ज़रूरी हैं। उन्‍होंने कहा कि इसमें इंटेंट, इंक्लूजन, इन्वेस्टमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन अहम है।

    प्रधानमंत्री ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 125 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही। अपने संबोधन में मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर सरकार की सोच को उद्योग जगत के सामने रखा। उन्होंने कहा कि देश अब लॉकडाउन को पीछे छोड़ चुका है। पीएम ने कहा कि विकास की रफ्तार हासिल करना इतना मुश्किल भी नहीं है और सबसे बड़ी बात कि अब उद्योगों के पास आत्मनिर्भर भारत अभियान के रूप में एक स्पष्ट रास्ता है। मोदी ने कहा कि उनके विश्वास के पीछे कई वजह है।

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीआईआई को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘निगेटिव ग्रोथ बैक’ (नकारात्‍मक विकास अनुमान) पर अपनी राय रखी। उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना विकास दर हासिल करेंगे। मोदी ने कहा कि मेरे इस विश्वास के पीछे कई वजह हैं। मुझे भारती की क्षमता और आपदा प्रबंधन पर भरोसा है। यहां की प्रतिभा, तकनीक और खोज पर भोरसा है। एमएसएमई और आंत्रप्रेन्योर पर भरोसा है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि उद्योग जगत और इनके लीडर्स पर भरोसा है।’ मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना और उसे रफ्तार देनी जरूरी है। इसके लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।

    मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी आपकी हर आवश्यकता का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा मैं लगातार सभी से संवाद करता हूं और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निवेश और किसानों के साथ पार्टनरशिप का रास्ता खुलने का भी पूरा लाभ उठाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेल भवन में कोरोना का सातवां मामला आया सामने, 12 को किया होम क्वॉरेंटाइन
    Next Article बढ़त के साथ ,खुला बाजार, सेंसेक्‍स 337 अंक उछला
    sonu kumar

      Related Posts

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में खरीदारी का रुख

      June 3, 2025

      अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

      June 2, 2025

      राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में खरीदारी का रुख
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version