आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। एनआइए की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की चर्चित कंपनी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के दफ्तर पर छापामारी की। दोपहर शुरू हुई यह छापामारी देर शाम तक चली। सूत्रों के अनुसार एनआइए ने टेरर फंडिंग मामले में यह छापामारी की है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है।
इसके बाद एनआइए की टीम सबसे पहले कंपनी के प्रोपराइटर रंजन सिंह के बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर गयी, लेकिन 10 मिनट में ही वहां से लौट गयी। इधर एनआइए की पूरी टीम पंचवटी प्लाजा के आसपास खड़ी थी। संकेत मिलते ही टीम ने कार्यालय को घेर लिया और कार्रवाई शुरू की। रांची पुलिस को पंचवटी प्लाजा के बाहर तैनात किया गया है। बताते चलें कि रामकृपाल कंस्ट्रक्शन झारखंड की पूर्व सीएस की कृपापात्र कंपनियों में शामिल है। झारखंड विधानसभा का नया भवन इसी कंपनी ने बनाया है और हाइकोर्ट का नया भवन भी यही बना रही है।