New Delhi : दुनियाभर में अब भी कोरोना वायरस के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में भी अब 5-6 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। रविवार को 8 हजार से भी ज्यादा केस आए। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट काफी अच्छा है। भारत में अब तक 1,90,535 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 91,818 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक कोरोना ने देश में 5,394 लोगों की जान ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा एक हफ्ते तक दिल्ली के बॉर्डर सील। मुख्यमंत्री ने कहा जरूरी सुविधाओं के लिए जारी किए जाएंगे पास। अब ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा में एक सवारी बैठने की पाबंदी हटा ली गई है। फोरवीलर में सीट के मुताबिक और टू वीलर पर दो लोग बैठ सकते हैं, अब दिल्ली में बार्बर शॉप और सलून खुल सकेंगी। दिल्ली में सारी इंडस्ट्रीज खुल सकेंगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version