कोलकाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य वासियों को हरियाली बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को सीएम ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं दे रही हूं। हरियाली बचाओ और जीवन बचाओ! चक्रवात के बाद कोलकाता और दक्षिण बंगाल में असीमित इकोलॉजिकल क्षति हुई है। हजारों पेड़ उखड़ गए हैं। राज्य में हरियाली को बहाल करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि गत 20 मई को पश्चिम बंगाल में अम्फन चक्रवात आया था जिसकी वजह से छह करोड़ लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। लाखों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और लाखों पेड़ उखड़ गए हैं। हरित आवरण के नष्ट होने के कारण राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में प्रदूषण लेबल थोड़ा बढ़ गया था। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने पूरे राज्य में छह करोड़ पेड़ लगाने का निर्णय लिया है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version