रांची। कोकर के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दिनों कोरोना से पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना से मरनेवालों की संख्या चार हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जिस कोरोना मरीज की मौत हुई है, वह कोकर का रहनेवाला है। बताया जा रहा है कि वह फौज से सेवानिवृत्त हुआ था।
जिस व्यक्ति की मौत हुई है फिलहाल वह रिम्स के न्यूरो आइसीयू में भर्ती था। जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गयी है, उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया था।
इससे पहले वह मेडिका में भर्ती था। वहां से उसे रिम्स रेफर किया गया था। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद रिम्स के न्यूरो वार्ड को सील किया जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कोकर पहुंच चुके हैं। इलाके को सैनिटाइज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रशासन ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।
Previous Articleबेटे ने की मां और बहन की हत्या
Next Article ईडी के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, पहली मंजिल सील