Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रवासियों का दर्द : पंजाब में करते थे चावल पैकिंग, आई मजबूरी तो बोरा में भर रहे हैं बालू
    देश

    प्रवासियों का दर्द : पंजाब में करते थे चावल पैकिंग, आई मजबूरी तो बोरा में भर रहे हैं बालू

    sonu kumarBy sonu kumarJune 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    देश के विभिन्न शहरों से प्रवासी कामगारों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। अब आने का सिलसिला कम, जाने का सिलसिला तेज हो गया है। लेकिन सारी कवायद के बावजूद हजारों ऐसे श्रमिक है जो किसी भी हालत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत आदि शहरों में जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
    हालत यह है कि बड़े शहरों में हमेशा पंखा के नीचे रहकर काम करने वाले लोग अब अपने गांव में, गांव के आसपास कड़ी धूप में पसीना बहा रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं की फिर से परदेस जाएं और वहां स्थिति विकट होने पर जलालत झेलते हुए घर वापस आएं। हालांकि जाने वालों में मजबूरी है कि यहां कोई काम धंधा मिल नहीं रहा है तो क्या करें। सरकार मनरेगा, सात निश्चय योजना समेत कई अभियान चलाकर प्रवासी कामगारों को काम देने की कवायद कर रही है। लेकिन काम कराने वाले संवेदक सरकार और प्रशासन के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जेसीबी, पोकलेन, ट्रैक्टर और बाहरी कामगारों के सहारे काम कराया जा रहा है। जिसको लेकर श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है और संवेदक जिला प्रशासन को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। इसका नमूना खोरामपुर घाट पर चल रहे कटाव निरोधक कार्य में देखने को मिल रहा है।
    जल संसाधन विभाग सिंचाई डिवीजन द्वारा खोरमपुर घाट में कटाव निरोधक कार्य चल रहा है। जिसमें स्थानीय श्रमिकों से काम कराने का आदेश दिया गया था। लेकिन यहां अधिकतर श्रमिक बाहर के हैं। कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने इस संबंध में जब पूछा तो कहा गया कि सभी श्रमिक स्थानीय हैं। लेकिन वहां काम कर रहे अधिकतर श्रमिक अपना घर पटना जिला बताया रहे हैं। हालांकि दर्जन भर से अधिक स्थानीय श्रमिक इस काम में लगे हुए हैं, बोरा में बालू भरने के बाद उसे सील पैक कर कटाव स्थल पर बिछाया रहे हैं। इन कामगारों में कई कामगार ऐसे हैं जो पंजाब और असम के अगरतला के चावल- दाल मिल में पैकिंग करते थे। लेकिन यहां बालू पैकिंग कर रहे हैं और इस काम में भी वह खुश हैं कि परिवार के साथ रह कर काम कर रहे हैं।
    बोरा पैकिंग में लगे रामनाथ पासमान, कारी पासवान, रामेश्वर पासवान, बैजनाथ पासवान आदि ने बताया कि वे लोग पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सिद्धू चावल मिल में चावल पैकिंग करते थे और ट्रक एवं ट्रेन के माध्यम से पंजाब से देश के विभिन्न शहरों से लेकर गांव भेजने के लिए लोडिंग करते थे। जब लॉक डाउन हो गया तो काम ढ़ीला पड़ गया, फैक्ट्री मालिक ने खाना का हर संभव जुगाड़ किया। लेकिन बगैर काम के वहां रहकर क्या करते, इसलिए एक लाख 20 हजार में बस कर 30 लोग बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अपने गांव आ गए। यहां भी एक महीना से अधिक समय तक बेरोजगार बैठना पड़ा, तब जाकर अब काम मिला है। यहां बस 15-20 दिन और काम मिलेगा, उसके बाद बेरोजगार हो जाएंगे।
    स्थानीय बाजार में जाकर काम खोजेंगेे, दिहाड़ी मजदूरी करेंगे, मोटियागिरी करेंगे, कोशिश करेंगे की फिर लौटकर परदेश नहीं जाएं। लेकिन जब यहांं काम नहीं मिलेगा तो मजबूरी में परदेस का ही आशा है। हम बिहार के मजदूरों को गांव में, अपने शहर में काम भले ही ना मिले, लेकिन परदेस में तो हर हाल में काम मिलेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 11 दिनों में 6 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
    Next Article भारत-चीन सीमा पर सहरसा के लाल शहीद, गांव में पसरा मातम
    sonu kumar

      Related Posts

      बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद

      December 15, 2025

      राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

      December 15, 2025

      सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

      December 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      • राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version