Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश को विकास की पटरी पर लाने के लिए पीएम ने दिया पांच ‘आइ’ मंत्र
    Breaking News

    देश को विकास की पटरी पर लाने के लिए पीएम ने दिया पांच ‘आइ’ मंत्र

    azad sipahiBy azad sipahiJune 2, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने उद्योग जगत के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि को लेकर चर्चा की। उन्होंने देश को विकास की पटरी पर वापस लाने के लिए पांच ‘आइ’ का मंत्र दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया गया। यह कार्यक्रम सीआइआइ की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। बता दें कि उद्योग संगठन की स्थापना 1895 में हुई थी। सीआइआइ के 125वें वार्षिक सत्र का मुख्य विषय ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ यानी वृद्धि की राह पर लौटना रहा।

    अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़ अनलॉक फेज वन में प्रवेश कर चुका है। अर्थव्यवस्था का काफी हिस्सा खुल चुका है। आठ जून के बाद और भी खुलेगा। जब दुनिया में कोरोना वायरस पैर पसार रहा था, तभी भारत ने सही समय पर सही तरीके से सही कदम उठाये। दुनिया के तमाम देशों से तुलना करें, तो आज हमें पता चलता है कि भारत में लॉकडाउन का कितना प्रभाव पड़ा है। भारत ने कोरोना से लड़ने के लिए फिजिकल रिसोर्स को तैयार किया। उन्होंने कहा कि भारत को तेज विकास के पथ पर लाने के लिए पांच बातें बहुत जरूरी हैं। ये हैं इंटेंट (इच्छा), इंक्लूजन (समावेशी), इंफ्रास्ट्रक्चर (ढांचागत सुविधा), इनवेस्टमेंट (निवेश) और इनोवेशन (नवोन्मेष)। पीएम ने कहा कि हाल में कई फैसले लिये गये हैं। इसमें इनकी झलक दिख जायेगी। भारत बड़ी उड़ान के लिए तैयार है। हमारे लिए सुधार का मतलब है, फैसले लेने का साहस करना।
    पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट में लोगों के जीवन को बचाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में भी गति लानी है। अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करना सबसे जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर जरूर लौटेगी। इसके लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से गरीबों को तुरंत लाभ मिला। 74 करोड़ लोगों के घर तक राशन पहुंचाया गया। गरीब परिवारों को 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय मदद की जा चुकी है। महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों, श्रमिकों को इससे लाभ मिला है। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों को आठ करोड़ से ज्यादा गैस सिलिंडर उनके घरों तक मुफ्त में पहुंचाये हैं। निजी क्षेत्र के करीब 50 लाख कर्मचारियों के खाते में 24 फीसदी इपीएफ का योगदान किया गया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि सरकार जिस दिशा में बढ़ रही है, उससे हमारे माइनिंग सेक्टर, एनर्जी सेक्टर या रिसर्च और टेक्नोलॉजी, हर क्षेत्र में इंडस्ट्री और युवा के लिए नये अवसर खुलेंगे। एमएसएमइ की परिभाषा स्पष्ट करने की मांग लंबे समय से उद्योग जगत कर रहा था। वह पूरी हो चुकी है। इससे एमएसएमइ बिना किसी चिंता के विकास कर पायेंगे और उनको एमएसएमइ का स्टेट्स बनाये रखने के लिए दूसरे रास्तों पर चलने की जरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वभाविक है कि इस समय नये सिरे से मंथन चल रहा है और ऐसे समय में भारत से दुनिया की अपेक्षा और बढ़ी है। आज दुनिया का भारत पर विश्वास भी बढ़ा है और नयी आशा का संचार भी हुआ है। विश्व एक विश्वसनीय साथी की तलाश में है। भारत में क्षमता और ताकत है। आज पूरे विश्व में भारत के प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उसका आप सभी को पूरा फायदा उठाना चाहिए।

    पीएम ने कहा कि अब जरूरत है कि देश में ऐसे उत्पाद बनें, जो ‘मेड इन इंडिया’ हों, ‘मेड फॉर वर्ल्ड’ हों। कैसे हम देश का आयात कम से कम करें, इसे लेकर क्या नये लक्ष्य तय किये जा सकते हैं? हमें तमाम सेक्टर्स में उत्पादन बढ़ाने के लिए अपने टार्गेट तय करने ही होंगे। मैं बहुत गर्व से कहूंगा कि सिर्फ तीन महीने के भीतर ही पीपीइ की सैकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री आपने ही खड़ी की है। उन्होंने कहा कि ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ इतना मुश्किल भी नहीं है और सबसे बड़ी बात कि अब भारतीय इंडस्ट्री के पास एक साफ रास्ता है, आत्मनिर्भर भारत का रास्ता। देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखामोश, ‘जाइंट किलर’ सीएम हैं हेमंत : शत्रुघ्न सिन्हा
    Next Article केंद्र सरकार ने राहत पैकेज नहीं कर्जा पैकेज दिया है : सुप्रियो भट्टाचार्य
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version