Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अमित शाह की ऑनलाइन सभा पर बिफरी तृणमूल, कहा- भाजपा का एकमात्र लक्ष्य चुनाव जीतना
    ताजा खबरें

    अमित शाह की ऑनलाइन सभा पर बिफरी तृणमूल, कहा- भाजपा का एकमात्र लक्ष्य चुनाव जीतना

    shivam kumarBy shivam kumarJune 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी आठ जून को भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनों के साथ ऑनलाइन जनसभा करने की घोषणा की है। इसके लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इंटरनेट के जरिए अमित शाह की जनसभा को राज्यभर में असरदार बनाने के लिए भाजपा की ओर से जगह-जगह बड़े-बड़े प्रोजेक्टर लगाने की तैयारी की जा रही है ताकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शाह संबोधन करना शुरू करें तो अधिकतर लोग देख सकें। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सवाल पूछने हैं और आम कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने का मौका भी दिया जा रहा है। इसे लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और हमलावर हो गई है।
    पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया है कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के समय अपनी स्थिति मजबूत करना है। इसी लक्ष्य के साथ पार्टी काम कर रही है। दरअसल दो दिन पहले ही राष्ट्रीय चैनलों को दिए अपने इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में अव्यवस्था का जिक्र किया था और आरोप लगाया था कि प्रवासी नागरिकों को वापस लौटाने समेत महामारी रोकथाम और बचाव के लिए पश्चिम बंगाल सरकार का रवैया काफी असंवेदनशील रहा है। इसके अलावा प्रवासी नागरिकों को घर पहुंचाने और महामारी पीड़ितों के बेहतर इलाज में भी सरकार ने लापरवाही बरती है। कई जगहों पर आंकड़े भी छिपाए गए हैं।
    ममता बनर्जी नित सरकार को चेतावनी देते हुए अमित शाह ने कहा था कि बंगाल के लोग इसे याद रखेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल और बिहार में विधानसभा चुनाव है जिसमें पार्टी जीतकर सरकार बनाएगी। इसी को आधार बनाकर ब्रायन हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने अपने बयान से बता दिया कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य चुनाव में जीत हासिल करना है जानलेवा महामारी कोरोना से पार पाने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। केंद्र सरकार पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि 21 दिनों के लॉकडाउन करने से पहले श्रमिकों को केवल चार घंटे का समय दिया गया और चार घंटे पहले लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। मजदूर दाने-दाने को तरसते रहे। उसके बाद उन्हें जानवरों की तरह ट्रेनों में ठूसकर बिना खाना पानी दिए उनके गृह राज्य रवाना कर दिया गया। इस अव्यवस्था की वजह से 80 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा का एकमात्र काम राजनीतिक लाभ लेना है और इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
    उल्लेखनीय है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में अम्फन चक्रवात आया था, जिसे संभालने में पश्चिम बंगाल सरकार बहुत हद तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। चक्रवात के 15 दिन बीत जाने के बाद भी कई क्षेत्रों में जलजमाव है। बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है और मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं। इसे लेकर भी भाजपा राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता राज में अपराधियों को छूट व विपक्षी सांसदों को झूठे मामलों में फंसाया जाता है : राज्यपाल
    Next Article ट्रम्प ने हिंसा और लूटपाट पर अंकुश के लिए मिलिट्री लगाने की धमकी दी
    shivam kumar

      Related Posts

      गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा

      April 27, 2026

      चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी

      April 27, 2026

      भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version