Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ममता राज में अपराधियों को छूट व विपक्षी सांसदों को झूठे मामलों में फंसाया जाता है : राज्यपाल
    ताजा खबरें

    ममता राज में अपराधियों को छूट व विपक्षी सांसदों को झूठे मामलों में फंसाया जाता है : राज्यपाल

    sonu kumarBy sonu kumarJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने दो ट्वीट कर आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को तो खुली छूट दी जाती है लेकिन विपक्षी सांसदों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर उन्हें फंसाया जा रहा है।
    राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को टैग करते हुए एक दिन पहले के ट्वीट का जवाब नहीं देने के लिए राज्यपाल ने खिंचाई भी की। उन्होंने कहा कि बंगाल में 40 हजार कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट अब भी लंबित है। डेरेक ओ ब्रायन अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं?
    अपने ट्वीट में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग कर लिखा कि राज्य में अपराधियों को तो खुली छूट है, जबकि विपक्षी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को अपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है। यह बताया जाना चाहिए कि क्यों आपराधिक मामलों में अपराधियों को बचाया जाता है और उन्हें छूट दी जाती है? ममता बनर्जी सरकार की पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसा भेदभावपूर्ण रवैया लोकसेवक राज्यपाल को गहरी चिंता में डालने वाला है क्योंकि कानून सभी के लिए बराबर है। झूठे आपराधिक मामलों को बनाए जाने और राज्य में मानवाधिकारों के उल्लंघन की व्यापकता दिलदहला देने वाली है।
    उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पूछा था कि बंगाल में 40 हजार कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी तक क्यों नहीं आई है। उन्होंने कहा था कि अगर संकट के समय में जब देश अनलॉक की ओर बढ़ रहा है तब आंकड़ों से खेल अथवा आंकड़े छुपाने की कोशिश घातक हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसद और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज होने को लेकर भी वह लगातार ममता सरकार पर हमलावर रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी सरकार हर हाथ को काम दिलाने में जुटी, अबतक 24 लाख कामगारों का डेटाबेस तैयार
    Next Article अमित शाह की ऑनलाइन सभा पर बिफरी तृणमूल, कहा- भाजपा का एकमात्र लक्ष्य चुनाव जीतना
    sonu kumar

      Related Posts

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      भोपाल पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर लगाए नारे

      June 3, 2025

      पाकिस्तान ने माना- भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
      • पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं
      • भोपाल पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर लगाए नारे
      • पाकिस्तान ने माना- भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया
      • मायावती ने दलित नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर बिहार सरकार को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version