Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संत मरियम स्कूल को मिली सीबीएसई बोर्ड से मान्यता
    Top Story

    संत मरियम स्कूल को मिली सीबीएसई बोर्ड से मान्यता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 13, 2020Updated:June 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयकांत शुक्ला
    मेदिनीनगर। पलामू के लोकप्रिय स्कूलों की सूची में शामिल संत मरियम स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नयी दिल्ली से मान्यता मिल गई है। यह स्कूल जिले का सीबीएससी से मान्यता प्राप्त दसवां स्कूल हो गया है। इसका एफीलिएशन नंबर 3430393 है। स्कूल का कोड 66595 है। अब इस विद्यालय में दसवीं तक की पढ़ाई कराई जायेगी। विद्यालय का अपना भवन है और खेल का मैदान भी आकर्षक है। विद्यालय का अपना पुस्तकालय है, जो बच्चों के लिए पुस्तक से संबंधित हर जरूरतों को पूरा करता है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की कठोर मेहनत के कारण कम दिनों में इस विद्यालय की गणना जिले के टॉप स्कूलों में होने लगी है। संत मरियम स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिलने के बाद विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने कहा कि सभी शिक्षकों के कड़े मेहनत और अभिभावकों के आशीर्वाद का यह प्रतिफल है। ये सभी बधाई के पात्र हैं और इन सबों का दिल से नमन करता हूं।

    समय-समय पर मोटिवेशन की कराया जाता है
    गौरतलब है कि विद्यालय में गीत-संगीत और कवि सम्मेलन का आयोजन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए हमेशा होते रहता है। साथ ही हर विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का मोटिवेशन भी कराया जाता है। पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर शहर में संत मरियम एक ऐसा विद्यालय है, जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के गुर सिखाये जाते हैं। इस विद्यालय में गुरुकुल पद्धति से बच्चों की शिक्षा दी जाती है। यहां गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित शिक्षा की व्यवस्था है। विद्यालय प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों का विशेष ख्याल रखता है। विद्यालय में आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन किया जाता है।

    पढ़ाई पर दिया जाता है विशेष ध्यान
    विद्यालय के प्राचार्य आदर्श कुमार और उप प्राचार्य एसबी साहा बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखते हैं। यहां के बच्चे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत के प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अविनाश देव बच्चों में शिक्षा -संस्कार सहित अन्य उत्कृष्ट कार्यो के बारे में प्रेरणा देते रहते हैं।

    सफलता का लहराया परचम
    विद्यालय के बच्चे मार्शल आर्ट, कला, शिल्प, विज्ञान, कराटे सहित अन्य उत्कृष्ट कार्यों में सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का मान बढ़ाते रहे हैं। यही कारण है कि पलामू में संत मरियम विद्यालय किसी नाम का मोहताज नहीं है।

    इनका योगदान सराहनीय है
    संत मरियम स्कूल को टॉप पर पहुंचाने में निदेशक अविनाश देव, प्राचार्य आदर्श कुमार, उप प्राचार्य एसबी शाहा, मैनेजर संजय कुमार सिन्हा, प्रभात रंजन मिश्रा सहित सभी शिक्षक और कर्मियों का अमूल्य योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में भी खास रूचि दिखाई जाती है।

    अविनाश ने कोरोना काल में बांटी राहत सामग्री
    विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में हजारों जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, खाद्यान्न सहित अन्य जरूरत की चीजें बांटकर एक अलग पहचान बनायी है। संत मरियम विद्यालय परिवार हमेशा सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।

    Saint Maryam School gets recognition from CBSE Board
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालाब से शव बरामद, नहाने के क्रम में डूबने की आशंका
    Next Article छापेमारी कर टास्क फोर्स ने सात बालू लदे ट्रेक्टर जब्त किए
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, श्रावणी मेला स्पेशल की बोगी पटरी से उतरी

      August 16, 2026

      छात्रों से संवाद के लिए सरकार के दरवाजे खुले, हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : मनोज पांडेय

      August 16, 2026

      खनिज अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं, केंद्र के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

      August 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- वोट बैंक के लिए वंदे मातरम को भुलाया
      • डिग्री के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाएं : उपराष्ट्रपति
      • सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, श्रावणी मेला स्पेशल की बोगी पटरी से उतरी
      • छात्रों से संवाद के लिए सरकार के दरवाजे खुले, हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : मनोज पांडेय
      • खनिज अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं, केंद्र के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version