Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सुरजेवाला का सरकार से सवाल, नेपाल पर स्पष्ट करे स्थिति
    देश

    सुरजेवाला का सरकार से सवाल, नेपाल पर स्पष्ट करे स्थिति

    sonu kumarBy sonu kumarJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना संकट के बीच चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार केंद्र से सवाल करने में लगे हैं कि वो नेपाल तथा चीन के साथ विवाद पर स्थिति स्पष्ट करें। इस क्रम में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सरकार को देश की जनता के समक्ष यह सच बताना चाहिए कि नेपाल द्वारा भारत माता की सरजमीं को अपने नक्शे में शामिल करने का क्या औचित्य है? अगर नेपाल इस पर संविधानिक संशोधन पारित करता है तो क्या स्थिति और नहीं उलझेगी?

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंहजी, अगर विपक्षी पार्टियों के चुनाव चिन्हों को नीचा दिखाने की कवायद खत्म हो जाए तो राष्ट्रहित की ओर भी आपका ध्यान दिलाना चाहेंगे। उन्होंने पूछा कि कृपया बताएं कि नेपाल किस आधार पर भारतीय सरजमीं को अपने नक्शे में शामिल बताने में लगा है।

    एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा है, “जब कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा भारत मातृभूमि का अभिन्न अंग है तो एक मित्र देश नेपाल इस पर अपना हक क्यों जता रहा है? जब नेपाल सविंधानिक संशोधन पारित कर देगा तो क्या स्थिति और नहीं उलझेगी? आप राष्ट्रहित की रक्षा के बारे में क्या कर रहे है?”

    उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बीच भी ट्विटर पर शायराना अंदाज में नोक-झोंक हुई। इस बीच सुरजेवाला ने भी शायरी के जरिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “आदरणीय राजनाथ जी, सवाल पूछो तो सवाल पूछते हैं, हुकूमत वाले अब जुबान पूछते हैं, कुछ बाजुए ताक़त तो आज़माइए जनाब, हम हिंदुस्तान हैं, लाल आंख का अंजाम पूछते हैं।”

    उन्होंने कहा कि जो भी सवाल कांग्रेस पार्टी उठा रही है, उसका जवाब समस्त भारतवासी चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में की गोलाबारी, भारतीय जवान दे रहे करारा जवाब
    Next Article बंगाल में सबसे अधिक हो रहे हैं बम धमाके और दंगे, हिसाब दें ममता: अमित शाह
    sonu kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version