रांची। पूर्वी लद्दाख में चीन के कायराना हमले में झारखंड के दो सपूतों ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया है। इनमें साहिबगंज के कुंदन कुमार ओझा और घाटशिला के गणेश हांसदा शामिल हैं। कुंदन की शहादत की खबर मंगलवार को ही आ गयी थी, जबकि गणेश के सर्वोच्च बलिदान की सूचना बुधवार को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के इन दोनों सपूतों समेत सभी भारतीय जांबाजों की शहादत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश की सीमा और संप्रभुता पर हमला हुआ है, झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे उसकी रक्षा की है। देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखंडी सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जायेगा।
शहीदों की सूची
कर्नल बी संतोष बाबू (हैदराबाद), सिपाही गणेश हांसदा (घाटशिला), सिपाही कुंदन कुमारओझा (साहिबगंज), हवलदार सुनील कुमार (पटना), सिपाही कुंदन कुमार (सहरसा), सिपाही अमन कुमार (समस्तीपुर), सिपाही जयकिशोर सिंह (वैशाली), सिपाही चंदन कुमार (भोजपुर), सिपाही दीपक कुमार (रीवा), सिपाही गणेश राम (कांकेर), सिपाही राजेश उरांव (बीरभूम), सिपाही सीके प्रधान (कंधमाल), नायब सूबेदार नंदूराम (मयूरभंज), सिपाही गुरतेज सिंह (मनसा), सिपाही अंकुश (हमीरपुर), सिपाही गुरविंदर सिंह (संगरूर), नायब सूबेदार सतनाम सिंह (गुरदासपुर), नायब सूबेदार मनदीप सिंह (पटियाला), हवलदार बिपुल रॉय (मेरठ) हवलदार के पालानी (मदुरै)।