Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का गोवा में निधन, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
    झारखंड

    पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का गोवा में निधन, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2020Updated:June 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और तीन राज्यों के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का शुक्रवार रात गोवा में निधन हो गया। उन्होंने मापुसा के असिलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन पर उप राष्ट्रति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।

    उप राष्ट्रति एम. वेंकैया नायडू ने वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट करते हुए कहा कि मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के भूतपूर्व राज्यपाल व दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर वेद मारवाह के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सक्षम और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में आपकी ख्याति रही। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी श्रद्धांजलि।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘वेद मारवाहजी को सार्वजनिक जीवन में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनका अटूट साहस हमेशा एक आईपीएस अधिकारी के रूप में उनके करियर के दौरान बना रहा। वे एक प्रसिद्ध सार्वजनिक बौद्धिक व्यक्ति भी थे। उनके निधन से पीड़ा हुई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’

    इससे पहले वेद मारवाह के निधन की सूचना देते हुए गोवा डीजीपी ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’

    उल्लेखनीय है कि वेद मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर रहे। इसके बाद उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के तीसरे महानिदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं। वह 1999 से 2000 तक मणिपुर, 2000 से 2001 तक मिजोरम और 12 जून 2003 से 9 दिसंबर, 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में हैवानियत, गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक
    Next Article एलएसी पर चल रही तनातनी खत्म करने को भारत-चीन के बीच वार्ता शुरू
    sonu kumar

      Related Posts

      जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी

      January 15, 2026

      चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर

      January 15, 2026

      शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      • चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version