Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 23 जून: राज बब्बर ने ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 23 जून: राज बब्बर ने ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अस्सी के दशक में बड़े पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले हिंदी और पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को  उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था। राज बब्बर ने स्कूली पढ़ाई आगरा के फैज-ए-आलम इंटर कॉलेज से की। अभिनय में रुचि को देखते हुए 1975 में उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। दिल्ली में वो कई थियेटर ग्रुप से जुड़े और नाटकों में हिस्सा लेते थे। आगे के करियर के लिए राज बब्बर मुंबई पहुंचे। उनकी पहली फिल्म 1977 में आई ‘किस्सा कुर्सी का’ थी। साल 1980 राजबब्बर के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुई। इसी साल उन्हें बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में राज बब्बर ने विलेन की भूमिका निभाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस फिल्म के बाद राज बब्बर बीआर चोपड़ा के पसंदीदा अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए। वहीं राज बब्बर को भी कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। 80 के दर्शक में बड़े पर्दे पर राज बब्बर का ही बोल बाला था। राज बब्बर ने अपनी फिल्मों में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया ओर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह हिंदी और पंजाबी की कई फिल्मों में नजर आये। उनकी प्रमुख फिल्मों में इन्साफ का तराजू, जज्बात, सौ दिन सास के, कलयुग, शारदा, उमराव जान,अर्पण, झूठी, रुदाली, बाघी, फाॅर्स, तेवर आदि शामिल हैं। साल 1989 में राज बब्बर ने राजनीति में कदम रखा और फिल्म जगत की तरह यहां भी सफल रहे। राज बब्बर की निजी जिंदगी की बात करे तो उन्होंने  दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी नादिरा बब्बर से की थी, जिससे उनके दो बच्चे जूही और आर्य हुए। राज बब्बर ने दूसरी शादी दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल से की थी, जिससे उनके बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ, लेकिन इसके कुछ ही दिनों बाद 13 दिसंबर,1986  को स्मिता का निधन हो गया। स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर वापस नादिरा के पास लौट आये। राज बब्बर ने फिल्मों में नायक और खलनायक दोनों की भूमिकाए निभाईं और दोनों में ही सफल रहे। फिलहाल वह फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर राज बब्बर की फैन फ्लोइंग लाखों में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी
    Next Article कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ के तमिल वर्जन को मिला ‘यू’ सर्टिफिकेट
    sonu kumar

      Related Posts

      रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

      July 4, 2025

      फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए शाहरुख खान ने की तारीफ

      July 1, 2025

      काजोल की फिल्म ‘मां’ की चौथे दिन कमाई में आई गिरावट

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version