Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
    बॉलीवुड

    रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का एक दमदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों की तरह द बंगाल फाइल्स भी एक गंभीर और विचारोत्तेजक विषय पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जा रहा है। यह फिल्म अमेरिका के 10 प्रमुख शहरों में स्क्रीनिंग के लिए तैयार है, जो दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी मजबूत पकड़ बन रही है।

    विवेक अग्निहोत्री अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। इस फिल्म का भव्य प्रीमियर अमेरिका के विभिन्न शहरों में होने जा रही है। यह फिल्म 19 जुलाई को न्यू जर्सी में, 20 जुलाई को वाशिंगटन डीसी में, 25 जुलाई को रैले में, 26 जुलाई को अटलांटा में, 27 जुलाई को टैम्पा में, 1 अगस्त को फीनिक्स में, 2 अगस्त को लॉस एंजिल्स में, 3 अगस्त को एसएफ बे एरिया में, 9 अगस्त को शिकागो और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में दिखाई जाएगी।

    फिल्म द बंगाल फाइल्स का प्रोमो शेयर करते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक भावुक संदेश लिखा, “अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम लेकर आए हैं भारतीय स्वतंत्रता की एक अनकही और असहज करने वाली कहानी। 10 शहर, 1 सत्य। अगर द कश्मीर फाइल्स ने आपको भीतर तक झकझोरा था, तो द बंगाल फाइल्स आपको और भी ज्यादा बेचैन कर देगी।” इस फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली नजर आने वाली है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्देशन की बागडोर खुद विवेक अग्निहोत्री ने संभाली है, जबकि फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। ‘द बंगाल फाइ’ल्स एक बार फिर सिनेमा के जरिए इतिहास के उन पन्नों को उजागर करने जा रही है, जिन्हें अब तक दबा दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक
    Next Article हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए शाहरुख खान ने की तारीफ

      July 1, 2025

      काजोल की फिल्म ‘मां’ की चौथे दिन कमाई में आई गिरावट

      July 1, 2025

      ‘मां’ की कमाई रही फीकी, ‘सितारे जमीन पर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

      June 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version