Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»जम्मू-श्रीनगर के लिए ‘लाइफलाइन’ बनेगी ​बनिहाल-काजीगुंड सुरंग
    ताजा खबरें

    जम्मू-श्रीनगर के लिए ‘लाइफलाइन’ बनेगी ​बनिहाल-काजीगुंड सुरंग

    sonu kumarBy sonu kumarJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ 2100 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग इसी माह के अंत तक चालू होने के लिए तैयार है। फिलहाल आखिरी दौर के परीक्षण से गुजर रही यह सुरंग सर्दियों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी के लिहाज से ‘लाइफलाइन’ के रूप में काम करेगी। 
     
    अभी तक बनिहाल से काजीगुंड तक जाने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 34.8 किमी का सफ़र एक घंटे 20 मिनट में पूरा करना पड़ता है। अब इस सुरंग के बनने से लगभग 35 किमी. की दूरी घटकर 16 किमी. रह जाएगी। इस सुरंग का निर्माण कार्य जून, 2011 में शुरू हुआ था। सुरंग के अंदर भूमि की अप्रत्याशित स्थितियों, स्थानीय जमींदारों और कंपनी के कर्मचारियों से संबंधित कई मुद्दों के कारण पिछले 10 वर्षों में सुरंग के काम में देरी हुई है। फिलहाल कश्मीर में सड़क के रास्ते पहुंचने के लिए जवाहर टनल और शैतान नाला को पार करना पड़ता है, जो सर्दियों के दौरान भारी हिमपात और फिसलन की स्थिति के लिए बाधित रहता है। बनिहाल से काजीगुंड तक बनाई गई यह टनल रास्ते में जवाहर सुरंग और शैतान नाला को बायपास करेगी। 
     
    बनिहाल से दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड तक बनाई गई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 8.5 किमी. लम्बी सुरंग में दो अलग-अलग टनल मार्ग हैं। दोनों सुरंगों को 500-500 मीटर पर एक गलियारे से जोड़ा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में एक सुरंग के वाहन को दूसरी सुरंग के रास्ते पर मोड़ा जा सके। बनिहाल दर्रे के नीचे से जा रही पुरानी सुरंग की चढ़ाई 2,194 मीटर है। इसलिए इस पर वाहनों की गति धीमी रहने के साथ ही राजगार्म पर जाम की स्थिति रहती है। 2,100 करोड़ रुपये की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग की औसत चढ़ाई 1,790 मीटर (5,870 फीट) है जो जवाहर टनल से 400 मीटर कम है जिससे इस 8.5 किमी. लम्बी सुरंग में हिमस्खलन की संभावना कम है। 
     
    बनिहाल-काजीगुंड सुरंग का निर्माण करने वाली कंपनी नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (एनईसीएल) के मुताबिक इस सुरंग के दोनों छोर के बीच 126 जेट पंखे, 234 सीसीटीवी कैमरे और एक फायर फाइटिंग सिस्‍टम लगाया गया है। इस समय सुरंग में लगाए गए वेंटिलेशन, इलेक्ट्रिक सिस्टम सहित सभी आवश्यक उपकरणों का परीक्षण आखिरी दौर में है। कंपनी को सुरंग मार्ग पर ट्रायल के लिए वाहन चलाने की मंजूरी भी मिल गई है। चल रहे परीक्षण जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है और इस महीने के अंत तक सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामपुर : बैरियर तोड़कर भाग रहे गौ तस्करों से मुठभेड़, छह गिरफ्तार
    Next Article परिणीति का बिकनी लुक देखकर उड़े बहन पीसी के होश
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version