Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंचायतों को मिलेगा छह माह का और एक्सटेंशन
    Breaking News

    पंचायतों को मिलेगा छह माह का और एक्सटेंशन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल की अवधि को एक बार फिर छह महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है। सरकार इस दिशा में विचार कर रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने रविवार को मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही अध्यादेश लाने जा रही है।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2020 में राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव नहीं होने की स्थिति के कारण त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया था। यह अवधि 15 जुलाई को समाप्त हो रही है, लेकिन अभी कोविड संक्रमण के कारण चुनाव नहीं हो पा रहा है। इस कारण पंचायतों का विकास बाधित नहीं हो और काम होता रहे, इसके लिए अध्यादेश लाकर एक बार फिर से कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है।

    मंत्री आलमगीर आलम ने उम्मीद जाहिर कि स्थिति सामान्य होने के बाद आगामी दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में राज्य में पंचायत चुनाव करा लिया जायेगा। चुनाव संपन्न होने के बाद फिर से तीसरी बार कार्यकाल को बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    कार्यकाल बढ़ाने का है प्रावधान

    मंत्री ने आजाद सिपाही से बात करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल दोबारा भी बढ़ाये जाने का प्रावधान है। इसीलिए अध्यादेश लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई कानूनी पेंच नहीं है। सब कुछ प्रावधान के तहत होगा। अभी कोरोना काल है, जैसे ही सब कुछ सामान्य होगा, झारखंड में चुनाव भी करा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकाल छह माह बढ़ाना, मुखिया की अगुवाई में विकास के लिए टीम गठित करना, जिसे पूरा अधिकार मिले, पर विचार किया जा रहा है। ज्यादा उम्मीद है कि कार्यकाल बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिताब लेकर बच्चों के द्वारे-द्वारे पहुंच रहे मास्टर साहब
    Next Article परिजनों को 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दे सरकार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version