Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»यौन शोषण के आरोप में जैकी भगनानी समेत बॉलीवुड की नौ बड़ी हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    बॉलीवुड

    यौन शोषण के आरोप में जैकी भगनानी समेत बॉलीवुड की नौ बड़ी हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    sonu kumarBy sonu kumarJune 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने -माने अभिनेता व निर्माता जैकी भगनानी समेत बॉलीवुड की नौ बड़ी हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
     
    दरअसल, हाल ही में एक 28 वर्षीय  मॉडल , आर्टिस्ट और सॉन्ग राइटर ने बॉलिवुड के 9 बड़े लोगों के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मॉडल का आरोप है कि बीते कुछ  सालों में दर्जनों लोगों ने उनका यौन शोषण किया है। महिला ने अपनी शिकायत डेप्युटी पुलिस कमिश्नर जोन 10, डॉक्टर महेश्वर रेड्डी के पास दर्ज कराई है । जिसके  बाद उन्होंने अंधेरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को बयान दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में पीड़िता  ने 18 मई को अपने बयान दर्ज कराया  और बताया कि यौन शोषण की घटनाएं 2013-2019 के बीच हुई हैं। युवती द्वारा कराई गई एफआईआर में  मशहूर फोटोग्राफर  कोल्टन जूलियन, क्वॉन एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर रहे अनिर्बान ब्लाह, प्रड्यूसर जैकी भगनानी, टी-सीरीज के कृष्ण कुमार, एएचए के सीईओ अजित ठाकुर, जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत, प्रड्यूसर विष्णु इंदुरी, शील गुप्ता और गुरजोत सिंह के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 लोगों पर आरोप लगाए हैं मगर पुलिस ने केवल 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है क्योंकि पुलिस का कहना है कि मुंबई से बाहर हुई घटनाओं पर वे शिकायत दर्ज नहीं कर सकते।
     
    वहीं इस मामले में आरोपित फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन ने अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा बताया है। वहीं इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अनिर्बान और अजित ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि इनपर पहले भी कई बार यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। क्वॉन टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के को-फाउंडर रहे अनिर्बान ब्लाह पर साल 2018 में कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्होंने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। हालिया शिकायत पर अनिर्बान ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। वहीं अजित ठाकुर ने भी यौन शोषण के आरोपों के बाद 2018 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कॉन्टेंट स्टूडियो हेड के पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी वह एएचए के सीईओ हैं। हालिया आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह मामले में अपने वकील से सलाह ले रहे हैं और ये आरोप उनकी इमेज खराब करने और ब्लैकमेल करने के लिए लगाए गए हैं। वहीं इस मामले में टी-सीरीज के कृष्ण कुमार ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है , जबकि इस पूरे मामले में अभिनेता -निर्माता जैकी भगनानी की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की छानबीन जारी है और वह जल्द ही इस मामले की सच्चाई तक पहुंच जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोगों को भा रहा बॉलीवुड से प्रेरित कार्टून नेटवर्क का नया शो ‘दबंग-द एनिमेटेड सीरीज’
    Next Article एसबीआई बिना किसी सिक्योरिटी के दे रहा है 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे मिलेगा
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version