Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»लालू यादव की पार्टी RJD पर फिर टूटा कहर! राज्यसभा सांसद एडी सिंह को ईडी ने किया अरेस्ट
    ताजा खबरें

    लालू यादव की पार्टी RJD पर फिर टूटा कहर! राज्यसभा सांसद एडी सिंह को ईडी ने किया अरेस्ट

    sonu kumarBy sonu kumarJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फर्टिलाइजर केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार किया है। डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पर काफी देर तक तलाशी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। बीते साल मार्च में ही आरजेडी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। उस वक्त आरजेडी में भी उनके नाम से बहुत ज्यादा लोग वाकिफ नहीं थे और खुद पार्टी के नेताओं ने ही उन्हें उच्च सदन भेजे जाने पर हैरानी जताई थी। इसके अलावा एक वजह एडी सिंह यानी अमरेंद्र धारी सिंह का भूमिहार होना था। माना जाता है कि लालू प्रसाद यादव पिछड़ों की राजनीति करते हैं। ऐसे में एडी सिंह को उच्च सदन में भेजे जाने पर राजनीतिक विश्लेषकों ने भी हैरानी जताई थी। पार्टी सूत्रों का कहना था कि उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता है और उनके कहने पर ही उन्हें राज्यसभा भेजा गया है। उन्हें सांसद बनाने पर उठे सवालों का बचाव करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि आरजेडी सिर्फ मुस्लिमों और यादवों की ही पार्टी नहीं है। हमने सभी जातियों और धर्मों से आने वाले लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है। पटना के रहने वाले एडी सिंह बिहार के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट एडी सिंह का फर्टिलाइजर और केमिकल्स का कारोबार है। इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर में भी वह बड़ा दखल रखते हैं। उनका पूरा कारोबार दिल्ली से ही संचालित होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहत के संकेतः लगातार दस दिनों से कोरोना पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे
    Next Article पत्रकार विनोद दुआ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, राजद्रोह की एफआईआर रद्द
    sonu kumar

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version