Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वाइस एडमिरल बोले- समुद्री सरहद पर भारत चौकन्ना, कोई नहीं दे सकता धोखा
    Breaking News

    वाइस एडमिरल बोले- समुद्री सरहद पर भारत चौकन्ना, कोई नहीं दे सकता धोखा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने में पूरी तरह से सक्षम है। भारत को कोई धोखा नहीं दे सकता। समुद्र में चीनी युद्धपोतों और अन्य संदिग्ध जहाजों की आवाजाही पर भारत 2 प्रीडेटर ड्रोन से बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरी समुद्री सीमाओं पर नजर रख रहा है। भारत लगातार अपनी समुद्री सरहद की सुरक्षा बढ़ा रहा है। चीन अरबों डॉलर के बुनियादी ढांचे के निवेश के माध्यम से श्रीलंका में घुसपैठ कर रहा है, जिससे भारत की चिंताएं बढ़ी हैं लेकिन ऐसी गतिविधि पर भारतीय सुरक्षा बलों की कड़ी नजर है।
     
    ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भारत ने खुद को कई गुना मजबूत किया है, जिससे चीन को उसकी हर चाल का जवाब दिया गया। भारत हर मोर्चे पर न केवल चौकन्ना है, बल्कि चीन की हर चालबाजी को पूरी तरह ध्वस्त करने की भी हमारी तैयारी है। पिछले साल लद्दाख में भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने पर भारतीय नौसेना ने अमेरिका से दो 2 प्रीडेटर ड्रोन लिए थे। चीन की चुनौती से निपटने के लिए भारत फिलहाल इन्हीं 2 प्रीडेटर ड्रोन से बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरी समुद्री सीमाओं पर नजर रखे हुए है। यह चीन, जापान, श्रीलंका हर देश के जहाजों पर नजर रखने में सक्षम है। अब कोई हमें समुद्री सरहद पर चौंका नहीं सकता। अब इसके बाद 30 प्रीडेटर ड्रोन लिए जायेंगे, जिससे समुद्री सीमा पर दूर तक निगरानी रखी जा सकेगी।
     
    दुश्मन के खिलाफ भारत की समुद्री नीति के बारे में नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि हिन्द महासागर और भारतीय समुद्री सीमा से प्रति घंटे एक लाख, 20 हजार जहाज गुजरते हैं। भारत ने चीन पर रणनीतिक दबाव बढ़ाने के लिए समुद्री सीमाओं को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसी के तहत भारतीय नौसेना अपने बेड़े में 06 नई पनडुब्बियां शामिल करने की तैयारी कर रही है। इससे समुद्र में भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सबमरीन किसी भी नौसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में छह पनडुब्बियां बनाने का फैसला अहम है। भारतीय नौसेना के जवान चीन की चालाकी पर बारीकी से नजर बनाए रहते हैं। चीन बार-बार समुद्र में अपना कब्जा जमाने की कोशिश करता रहता, लेकिन इसकी यह साजिश कामयाब नहीं हो पाती है।  
     
    श्रीलंका में चीनी नौसेना को नई बंदरगाह परियोजनाएं दिए जाने पर भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र में भारतीय हितों के लिए खतरा हो सकता है और इस तरह की गतिविधि पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। कोलंबो पोर्ट सिटी को नियंत्रित करने वाले कानूनों पर श्रीलंकाई संसद में ‘पोर्ट सिटी बिल’ पारित होने के बाद श्रीलंका में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर भारत की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं। चीन 1.4 बिलियन डॉलर से श्रीलंका में पोर्ट सिटी बना रहा है, जो श्रीलंका में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा उपक्रम माना जाता है। श्रीलंका में चीन की बढ़ी हुई उपस्थिति पर चिंता जताते हुए नौसेना अधिकारी ने कहा कि यह भारतीय हितों के लिए ‘खतरा’ हो सकता है लेकिन ऐसी गतिविधि पर भारतीय सुरक्षा बलों की कड़ी नजर है।
     
    उन्होंने कहा कि श्रीलंका की संसद ने कोलंबो पोर्ट सिटी को नियंत्रित करने के लिए ‘पोर्ट सिटी बिल’ पारित किया है, जिसके बाद श्रीलंका में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर भारत की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं। इस बिल के पारित होने से न केवल चीन को श्रीलंका की धरती पर कार्य करने की आजादी मिली है, बल्कि देश के संसाधनों पर उसे कब्ज़ा लेने में भी आसानी होगी। पिछले महीने श्रीलंका में चीन की उपस्थिति पर तब नाराजगी बढ़ गई, जब वहां तमिल भाषा में लगे साइनेज चीनी भाषा मंदारिन में बदले जाने लगे। द्वीप राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तमिल भाषा के बजाय मंदारिन भाषा में दो साइनबोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के बहाने चीनी नागरिकों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति मिलने से स्थानीय लोगों को भी डर है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत
    Next Article भारतीय रेलवे का पहली डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफल ट्रायल
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version