Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत
    Top Story

    देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    15 लाख टीके लगाकर मध्यप्रदेश सबसे आगे
    झारखंड में 82 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी पर जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नयी गाइडलाइन के मुताबिक मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले ही दिन इसका महारिकॉर्ड कायम किया गया। एक दिन में देश भर में 80 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 15 लाख लोगों को टीका दिया गया। झारखंड में कुल 82 हजार 708 लोगों ने टीका लिया। राज्यों से पूरा आंकड़ा आने के बाद यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 80.96 लाख लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है। इससे पहले पांच अप्रैल को 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगायी गयी थी। रिकॉर्ड लोगों को वैक्सीन लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जतायी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज का रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन खुश करने वाला है। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। उन सभी को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया। अग्रिम पंक्ति के सभी योद्धाओं को बधाई, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि इतने सारे लोगों को टीका लगे। वेल डन इंडिया।

    मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन
    आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में हुआ है। यहां 15.43 लाख लोगों को टीका लगाया गया। यह किसी भी राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। इसके अलावा कर्नाटक में 10.67 लाख और यूपी में 6.74 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवायी। दिल्ली में यह संख्या महज 76 हजार 216 रही। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक वैक्सीनेशन सेंटर पर इतनी भीड़ हुई कि सोशल डिस्टेंसिंग की गुंजाइश ही खत्म हो गयी।
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक 28.33 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। इनमें 23.27 करोड़ से ज्यादा को पहला और 5.05 करोड़ को दूसरा डोज लग चुका है। नयी गाइडलाइंस के मुताबिक अब 18 साल से ज्यादा उम्र के हर नागरिक को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन लगायी जा रही है। देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत की गयी थी।
    इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्यों और निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत टीका खरीदने की इजाजत दी थी। हालांकि कई राज्यों ने रकम सहित दूसरी समस्याओं की शिकायत की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ जून को वैक्सीन गाइडलाइन में संशोधन की घोषणा की थी।

    Free vaccination campaign started in the country
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकुड़ बना पहला झारखंड का कोरोना-मुक्त जिला
    Next Article वाइस एडमिरल बोले- समुद्री सरहद पर भारत चौकन्ना, कोई नहीं दे सकता धोखा
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version