Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»वायरल हुईं खून से लथपथ निशा रावल की तस्वीरें, अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती
    टीवी जगत

    वायरल हुईं खून से लथपथ निशा रावल की तस्वीरें, अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती

    sonu kumarBy sonu kumarJune 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता करण मेहरा और उनकी अभिनेत्री पत्नी निशा रावल के बीच हुआ विवाद चर्चा में है। 31 मई को अभिनेत्री निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा  व मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनेता को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि कुछ ही घंटे बाद अभिनेता को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार जमानत मिलने के बाद करण ने मीडिया से मुखातिब होते हुए दावा किया कि उनपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे है। निशा रावल  उन्हें फंसा रही है। करण ने पत्नी निशा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि-‘ निशा और उसके भाई रोहित सेठिया ने एलिमनी के तौर पर मोटी रकम मांगी थी। मैं एक दिन फोन पर अपनी मां से बात कर रहा था। तभी निशा कमरे में आई और गालियां देने लगी। निशा ने मेरे पैरेंट्स को भी गालियां दीं और मेरे मुंह पर भी थूका। इसके बाद जैसे ही मैंने उसे बाहर जाने के लिए कहा तो निशा ने अपना सिर दीवार में मारना शुरू कर दिया। इतना करने के बाद जानकर लोगों से कहा कि ये सब मैंने किया है। वहीं निशा ने भी करण के लगाए आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि वह अपने बचाव के लिए झूठ बोल रहे है। निशा ने करण मेहरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है। निशा के मुताबिक साल 2014 में उनका मिसकैरेज होने के बाद करण ने कई बार उन्हें  मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। मैं उसकी वजह से डिप्रेशन में चली गई थी। मैं खुद एक अभिनेत्री हूँ और मेरे लिए मेरा चेहरा बहुत मायने रखता है इसलिए मैं खुद अपना  चेहरा ख़राब नहीं कर सकती ।  निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफयेर के भी आरोप लगाए है। निशा का कहना है कि वह करण से प्यार करती थी और उनकी इमेज व बच्चे के लिए वह अब तक चुप थी। लेकिन अब वह अपने बच्चे के सामने गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहती। वहीं करण का कहना है कि 2014 में मिसकैरेज होने के बाद से निशा बायपोलर डिसऑर्डर की शिकार हैं। वहीं निशा अपने बच्चे की कस्टडी अपने पास रखना चाहती है।

    वहीं इस बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोशल मीडिया पर निशा रावल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके माथे पर चोट के निशान हैं और चेहरे पर खून  नजर आ रहा है। इस तस्वीर को निशा के  करीबी दोस्त  रोहित वर्मा ( फैशन डिजाइनर और बिग बॉस का हिस्सा रहे थे)  ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और निशा के लिए न्याय की मांग करते हुए उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आये है।

    निशा की यह तस्वीरें जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वहीं इस पूरे मामले में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग दो गुट में बंटते नजर आ रहे है। कुछ लोग निशा तो कुछ लोग करण के सपोर्ट में खुलकर सामने आ रहे हैं। फिलहाल निशा और करण दोनों के तरफ से यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोबाइल, कपड़े न मिलने के बाद भी सुशील के खिलाफ पुलिस के पास अहम साक्ष्य
    Next Article गूगल को सोशल मीडिया इंटरमीडियरी घोषित करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, केंद्र से जवाब तलब
    sonu kumar

      Related Posts

      मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

      May 18, 2025

      सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

      May 17, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version