Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»वैक्सीन लगवाएं और सोने का सिक्का घर ले जाएं…. बिहार के इस जिले ने शुरू की अनोखी मुहिम
    ताजा खबरें

    वैक्सीन लगवाएं और सोने का सिक्का घर ले जाएं…. बिहार के इस जिले ने शुरू की अनोखी मुहिम

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वैक्सीन लगवाएं और सोने का सिक्का घर ले जाएं… जी हां, आपने सही सुना। अगर आपको कोरोना का टीका लगवाने पर सोने का सिक्का मिल जाए तो इससे अच्छा मौका और क्या हो सकता है। दरअसल, बिहार के शिवहर जिले में लोगों को प्ररित करने के लिए अनोखी पहल की गई है, जहां कोरोना की वैकेसीन लेने पर लोगों को इनाम में सोना मिल सकता है।

    शिवहर जिले के डीएम द्वारा शुरू की गई इस पहल में कई सामाजिक संगठन और स्पांसर भी आगे आए हैं। जिलाधिकारी सज्जन राज शेखर ने बताया है कि इसका मकसद 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए बढ़ावा देना है। यह मुहिम अगले 8 सप्ताह तक चलेगी, जिसमें हर शनिवार को चयनित व्यक्तियों को गिफ्ट दिया जाएगा। बीते शनिवार को टीका लेने वाले 6 लाभार्थियों को कई प्रकार के गिफ्ट छह स्पांसरों द्वारा दिए गए। इन गिफ्ट में सोने का सिक्का भी शामिल है।

    इन लाभार्थियों को मिले गिफ्ट
    लाभार्थियों में भोला प्रसाद को शिवहर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट द्वारा 1 ग्राम दिया गया। जीतू मांझी को गौरव सागर भारत गैस एजेंसी के द्वारा गैस कनेक्शन पूरे किट के साथ दिया गया। सुमरिया देवी को प्रिंस ग्रामीण वितरक बसहिया शेख के द्वारा गैस कनेक्शन चूल्हा सिलेंडर किट दिया गया। किरण देवी को सवेरा स्वयंसेवी संगठन के द्वारा सूटकेस दिया गया। जयलिसिया देवी को वाटर फॉर पीपल के द्वारा वाटर फिल्टर दिया गया तो वहीं नजमा खातून को दवा विक्रेता संघ शिवहर के द्वारा स्टैंड पंखा दिया गया।

    डीएम ने लोगों से की ये अपील
    डीएम ने कहा कि आज से लेकर शुक्रवार तक 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग कोरोना वैक्सीन लेंगे, उनमें से डाटाबेस के आधार पर लॉटरी निकाल कर कुछ व्यक्तियों को चयनित किया जाएगा और अगले शनिवार को गिफ्ट दिया जाएगा। इसी बीच डीएम ने जिले के लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील की है। बता दें कि लोगों के मन में अभी भी टीके को लेकर भ्रम है। लोग वैक्सीन लेने से डर रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान का आकलन करने केंद्रीय टीम जाएगी पश्चिम बंगाल
    Next Article अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं अंबा प्रसाद
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version