रांची। झारखंड में लगातार जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 180 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कोरोना के 110 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से एक और गुमला से एक मरीज शामिल है। ताजा आंकड़ा आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 344775 गयी है। अबतक राज्य में कोरोना से 5102 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



