Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»..हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा, टीका लगवा ले कोरोना हार जाएगा
    Breaking News

    ..हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा, टीका लगवा ले कोरोना हार जाएगा

    azad sipahiBy azad sipahiJune 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नई दिल्ली। हाईवे अथवा देश के आंचलिक हिस्सों को जोड़ने वाली सड़कों पर दौड़ते ट्रक अपने पीछे चलने वालों के लिए कई तरह के संदेश छोड़ जाया करते हैं। ऐसा शहरों के बीच टेपों-ऑटो भी किया करते हैं। बात इन वाहनों के पीछे अंकित और आमजन से निकली शायरी की हो रही है। आमतौर पर लोग ऐसे शे’र वाले संदेशों को वाहन-मालिक और उनके चालकों के आत्मसंतोष के रूप में ही देखा करते हैं। ऐसे में सवाल है कि कितनों ने महसूस किया कि ये शे’र कई बार हमारी उदास यात्रा को हसीन भी बना देते हैं। आज दुनिया जब एक महामारी के दंश झेल रही है, देश में यह वाहन-शायरी हमें एक बड़ी सीख देती हुई-सी लगती है।
    पिछले साल से दो बार की कोरोना लहर से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। सरकार और कई गैर सरकारी संस्थाएं भी इन दिनों लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऐसे में ये वाहन चालक सहज ही इस अभियान में योगदान कर रहे हैं। अब शायरी वाले अंदाज में यही नारा देखिए-
    देखो मगर प्यार से….
    कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से
    सड़कों पर दौड़ते वाहन जैसे नवयौवना हों और लोगों की खराब नजरों से बचने की कोशिश  कर रहे हों। इस तरह के शे’र बहुत पुराने हो चले। अब तो ये वाहन खुद के टोने-टोटकों से बचाव के लिए अपने प्रेमियों से शर्त लगाने लगे हैं-
    मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना
    जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना
    वाहन, खासकर ट्रक-यौवनाओं के लिए खेतों की तरह काली हांडी लगाना तो मुमकिन होता नहीं। लिहाजा, ट्रकों
    ‘हंस मत पगली, प्यार हो जायेगा’ जैसे वाक्य लोकसाहित्य के अंग बन गये हैं। न जाने इस शे’र के अंश का कितने करोड़ बार प्रयोग किया गया होगा। इन दिनों इसके साथ एक नया प्रयोग किया गया है-
    हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा
    टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा
    आम जन, खासकर परिवहन की दुनिया से इस तरह के शे’र साहित्य के भी अंग बनने लगे हैं। कई पत्र-पत्रिकाओं ने इसे केंद्र में रखते हुए फीचर लिखे हैं, तो कहानीकारों-कवियों ने इनसे प्रेरणा ली है। कोरोना वाले संकट के दिनों में तो ये शे’र लोगों को जिंदगी के प्रति सचेत कर रहे हैं-
    टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे
    लापरवाही करोगे तो हरिद्वार मिलेंगे
    हरिद्वार में मिलने का यहां जो आशय ग्रहण किया गया है, वह निश्चित ही गंगा स्नान का नहीं है। इस पवित्र नगरी को अंतिम यात्रा में मोक्ष का स्थान भी बताया गया है। मृत्यु तो जीवन-सत्य है, फिर भी अनायास ही इस रूप में वहां मुलाकात न हो, हर कोई चाहेगा। कोरोना के प्रति लापरवाही किसी इंसान के लिए तो संतोष का कारण नहीं हो सकता, सड़कों पर दौड़ते वाहन भी यही बताते हैं-
    टीका नहीं लगवाने से
    यमराज बहुत खुश होता है।
    सड़कों पर चलते हुए आप इस तरह के शे’र से भी रू-ब-रू हो सकते हैं-
    ‘चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल’
    वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल
    दरअसल, ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ जैसा ध्रुव सत्य अब लोगों के जीवन का अंग है। फिर भी किसी कालखंड के प्रति अपेक्षित सावधानी का अभाव देखा गया है।  कोरोना के दौर में भी पिछले दिनों यही हुआ। ट्रक वाले सावधानी के मामले में नया संदेश दे रहे हैं-
    कोरोना से सावधानी हटी,
    तो समझो सब्जी-पूड़ी बंटी 
    सब्जी-पूड़ी खाना और उसके बंटने के फर्क को समझने के लिए बहुत अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ती। शांति-हवन के बाद लड्डू बंटने की तरह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मृत्यु-भोज को समझने वाले इस शे’र का मर्म जानते हैं। ट्रक संचालक सौंदर्य दर्शन का अपना फंडा रखते हैं, फिर भी यह एक ‘भाव’ है और सुंदरता सभी को आकर्षित करती है। इस भाव में स्थायित्व बना रहे, आप सौंदर्य-अनुरागी बने रहें, इसके लिए जरूरी है-
    यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज
    तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज
    स्वाभाविक है कि लोक साहित्य वाली  इस शे’र-ओ-शायरी में  उसके फॉर्म खोजना ठीक नहीं होगा। साहित्य के सिर्फ एक तथ्य को ग्रहण करें कि उसमें जीवन हुआ करता है। हलके-फुलके अंदाज में ही सही, ये ट्रक वाले आज जीवन को बचाये रखने के संदेश-प्रसार में अनायास ही सहयोग कर रहे हैं। जो गलफहमी में हैं, अंत में इसे पढ़ें-
    मालिक तो महान है, चमचों से परेशान है।
    कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है।
    पिछले दिनों लॉकडाउन के चलते हो सकता है कि आप सहज-सुलभ इस ‘सड़क- साहित्य’ को नहीं पढ़ पाए हों। हम इसे आप तक  इस भाव के साथ पहुंचा रहे हैं कि ‘सड़क- साहित्य’  हर बार ‘सड़क छाप’ ही नहीं होता। ये आप पर निर्भर है कि  इस नये साहित्य लेखन को आप किस रूप में ग्रहण करते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा रामदेव की अनर्गल बयान पर भड़के ज्योतिषाचार्य एवं तीर्थ पुरोहित
    Next Article चार वर्ष में चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी – योगी आदित्यनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version