Khunti : खूंटी में दो युवतियों के साथ गैंग रेप हुआ है। 4 युवकों ने चाकू के नोक पर इनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद दो बजे रात को युवतियों को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने बताया है कि माहिल गांव के राहुल, सूरज, अजित और एक अज्ञात ने इन्हें मंगलवार दोपहर को खूंटी के नेताजी चौक से उठाया। इनमें से एक ये जानती थीं। पूरे दिन ये इन्हें अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे। शाम होते ही मुरहू के माहिल गांव स्थित एक राजकीय मध्य विद्यालय में कैंपस में लेकर चले गए। वहीं चारों ने बारी-बारी से रेप किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि 2 बजे रात को आरोपियों ने इन्हें धमकी देकर इट्ठे गांव के पास छोड़ कर भाग गए। रास्ता पता नहीं होने के कारण इन्होंने पूरी रात सड़क किनारे ही बिताई। सुबह ग्रामीणों की मदद से इन्होंने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी जयदीप लकड़ा,मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, महिला थाना प्रभारी, दुलारमनी किड़ो घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता जहां 21 वर्ष की है तो दूसरी नाबालिग है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version