विश्व फलक पर खेल के क्षेत्र में एक बार फिर झारखंड का परचम लहराया है। झारखंड की तीन खिलाड़ियों ने विश तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन किया है। इन खिलाड़ियों में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमालिका बारी ने स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं दीपिका के पति अतनु दास ने भी स्वर्ण पदक जीता है।
ग्वाटेमाला में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप 2021 में भारतीय टीम ने तीन स्वर्ण पदक जीत कर आगामी ओलंपिक के लिए मजबूत दावेदारी भी पुख्ता कर ली है। ग्वाटेमाला में चल रहे तीरंदाजी फाइनल में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम ने सात वर्षों के बाद विश्वकप में रिकर्व टीम मुकाबले में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। वहीं विश्वकप में टीम मुकाबले में दीपिका कुमारी का यह पांचवा स्वर्ण पदक है। दीपिका इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं अन्य मैच में अंतनु दास और अंकिता भक्त की भारतीय मिक्स्ट रिकर्व टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
दीपिका झारखंड के रांची से हैं। टीम की कोमालिका बारी और अंकिता भकत जमशेदपुर से हैं। टीम की कोच पूर्णिमा महतो भी झारखंड से ही हैं। ग्वाटेमाला विश्वकप के बाद ये टीम 17 से 25 मई तक शांघाई में होने वाले तीरंदाजी विश्वकप में खेलती हुई दिखाई देगी। वहीं आलंपिक में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है जहां इन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा हमें देखने को मिलेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version