दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र की नोनीहाट पंचायत के गरडी गांव में बुधवार दोपहर जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में पिता-पुत्र हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट कुमार अमन मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस मामले में दोषी लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुट गई है। मृतकों के नाम विनोद सोरेन और काशू सोरन है। दोनों पिता-पुत्र बताए जाते हैं। आरोपित भी आदिवासी बताए जाते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में दो पक्ष के बीच काफी दिन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोपहर को विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। मारपीट के दौरान लोगों ने दो आदिवासियों के सिर पर लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दो की हत्या की सूचना मिली है। जमीन विवाद में हत्या है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र की माैत
Previous Articleथम नहीं रहा एलोपैथी बनाम आयुर्वेद विवाद
Next Article CM हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को किया नमन
Related Posts
Add A Comment