Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सभी के सहयोग से जीतेंगे कोविड-19 से जंग : हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    सभी के सहयोग से जीतेंगे कोविड-19 से जंग : हेमंत सोरेन

    sonu kumarBy sonu kumarJune 12, 2021Updated:June 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड यूनिसेफ के प्रमुख प्रशांत दास और अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। यूनिसेफ के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी से लड़ने के निमित्त कई महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण मुख्यमंत्री को सौंपे। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव और संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संक्रमण नियंत्रण हेतु बेहतर चिकित्सा प्रबंधन सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वैश्विक संक्रमण के इस दौर में यूनिसेफ द्वारा राज्य सरकार को आवश्यक चिकित्सा सामग्री आपूर्ति करना सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में यूनिसेफ सहित कई विभिन्न संस्थानों द्वारा सराहनीय कदम उठाये जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि झारखंड यूनिसेफ द्वारा दिये गये आवश्यक सामग्रियों से राज्य के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने तथा कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई को जीतने में मदद मिलेगी। संक्रमित मरीजों के जीवन बचाने के लिए यूनिसेफ के द्वारा किया जा रहा यह प्रयास और सहयोग प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यूनिसेफ की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमसभी लोग मिलकर कोरोना से जंग में जीतेंगे।

    यूनिसेफ प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य
    यूनिसेफ के प्रमुख प्रशांत दास ने कहा कि कोविड-19 के कारण राज्य में जो हालात उत्पन्न हुए हैं, उस हालात से नियंत्रण हेतु झारखंड यूनिसेफ द्वारा राज्य सरकार को आॅक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने तथा बेहतर प्रबंधन के लिए यूनिसेफ द्वारा कोल्ड चेन उपकरण, आरटीपीसीआर मशीन और मास्क भी राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है। यूनिसेफ राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर महामारी नियंत्रण के लिए आगे भी कार्य करती रहेगी।

    यूनिसेफ ने राज्य सरकार को चिकित्सीय उपकरण सौंपे
    यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा 3 आरटीपीसीआर मशीन (रिम्स-2, एमजीएम मेडिकल कॉलेज-1), 20 लाख थ्री लेयर सर्जिकल मास्क, 800 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 2 वाकिंग कूलर, 1 वाकिंग फ्रीजर, 90 आइसलाइन रेफ्रिजरेटर, 27 डीपफ्रीजर, 511 लार्ज कोल्ड चेन बॉक्स इत्यादि इक्विपमेंट्स कोरोना महामारी से निजात पाने के निमित्त राज्य सरकार को सौंपा।

    ये लोग थे मौके पर
    मौके पर विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित झारखंड यूनिसेफ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Will win the battle against Kovid-19 with everyone's cooperation: Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में पंजाब के स्कूल आगे तो भड़के सिसोदिया
    Next Article ब्लैक फंगस की दवा जीएसटी मुक्त, वैक्सीन पर टैक्स पांच फीसदी ही रहेगा
    sonu kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version