Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WTC फाइनल LIVE : 109 रन पर टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
    Top Story

    WTC फाइनल LIVE : 109 रन पर टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही 
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रिजर्व डे में खेला जा रहा है। आज 98 ओवर का खेल होना है। टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 100+ रन बना लिए हैं। फिलहाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

    रिजर्व डे में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया 7 रन ही जोड़ सकी थी कि तीसरा विकेट भी गिर गया। काइल जेमिसन ने मैच में दूसरी बार विराट कोहली को शिकार बनाया। कोहली 13 रन बनाकर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए।

    109 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी

    जेमिसन ने ही 72 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 15 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। 109 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 5वें विकेट को रूप में अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। रहाणे ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन जोड़े थे।

    पंत को मिला जीवनदान
    दूसरी पारी में 40वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत को जीवनदान मिला। तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की बॉल पर स्लिप में टिम साउदी ने आसान कैच छोड़ा। इस समय पंत 5 रन बनाकर खेल रहे थे।

    क्या शतक जमाना भूल गए विराट?: 571 दिन से सेंचुरी नहीं लगा पाए भारतीय कप्तान; बतौर बल्लेबाज DRS में भी खराब रिकॉर्ड

    आज होगा 98 ओवर का खेल

    ICC ने बताया है कि आखिरी दिन मौसम ने साथ दिया तो 98 ओवर का खेल जरूर होगा। मैच का आखिरी घंटा तब तक शुरू नहीं होगा जब तक 83 ओवर का खेल नहीं हो जाता। भले ही इसके लिए मैच को स्टंप्स के निर्धारित समय से आगे क्यों न खींचना पड़े। यदि मैच टाई या ड्रॉ रहा तो भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

    एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बहुत कम बादल रहने का अनुमान है। ऐसे में साउथैम्पटन में धूप अच्छी निकलेगी। बारिश की आशंका भी सिर्फ 4% ही है। तापमान अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फैंस को रिजर्व डे में पूरे 98 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

    पिच रिपोर्ट
    पिच क्यूरेटर सिमोन ली ने मैच से पहले कहा था कि मुकाबले के आखिरी दिनों में पिच से स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी। टेस्ट के पहले 2-3 दिन तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम के साथ अच्छा उछाल मिला। हालांकि पिच पर अब असमान उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही लैटरल मूवमेंट बरकरार है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने मैच बचाना पहली चुनौती होगी। यदि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाती है, तो फिर वह मैच जीतने के बारे में सोच सकती है। ऐसे में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम हो जाएगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरव मोदी की भारत वापसी लगभग तय : लंदन हाई कोर्ट ने नीरव के भारत प्रत्यर्पण मामले के खिलाफ अपील को किया खारिज
    Next Article कर्णम मल्लेश्वरी को मिला बड़ा सम्मान : दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति बनाई गईं
    bhanu priya

      Related Posts

      वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 203 रनों से दी करारी शिकस्त, खत्म किया 34 साल का इंतजार

      August 13, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version