संयुक्त जेपीएससी परीक्षा का रिजल्ट मात्र 251 दिन में जारी

आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जेपीएससी की ओर से ली गयी 7वीं से 10वीं सिविल सर्विस परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें कुल 252 उम्मीदवार सफल घोषित किये गये हैं। इसके लिए 9 से 16 मई तक साक्षात्कार आयोजित किये गये थे। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक रांची के 14 केंद्रों में आयोजित की गयी थी। इसके पहले प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4,244 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किये गये थे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद प्रारंभिक परीक्षा परिणामों को संशोधित करने के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की गयी थी।
जेपीएससी की ओर से मंगलवार देर शाम जो रिजल्ट जारी किया गया है, उसमें क्रम संख्या एक पर सावित्री कुमारी का नाम है। दूसरे क्रम पर कुमार विनोद, तीसरे पर अरमानुल हक, चौथे पर अभिनव कुमार और आशीष कुमार साहू का नाम है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version