Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रियाज के परिवार का कहना है कि उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए
    Breaking News

    रियाज के परिवार का कहना है कि उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए

    azad sipahiBy azad sipahiJune 29, 2022Updated:June 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गिरफ्तार रियाज के रिश्तेदार है शर्मिंदा, आसींद पुलिस ने भाई के घर बढ़ाई सुरक्षा

    भीलवाड़ा। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल साहू टेलर की हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित मोहम्मद रियाज भीलवाड़ा जिले के आसींद का रहने वाला है। वह दस भाई-बहनों में सबसे छोटा है। रियाज की इस करतूत के बाद उसके परिवार के लोग भी शर्मिंदा हैं। उसके भाई और भतीजों का कहना है कि रियाज ने हमारे परिवार का नाम खराब किया है। उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। परिवार का कहना है कि लंबे समय से वह उसके संपर्क में नहीं है। आज उसे फोटो से ही पहचाना है।

    मोहम्मद रियाज ने माता पिता का निधन होने के बाद 20 वर्ष पूर्व आसींद छोड़ दिया था। रियाज के भाई अब्दूल अय्यूब ने उसकी करतूत से शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा है कि उनके भाई ने गलत काम किया है। उसे सजा मिलनी चाहिए। रियाज जब आसिंद में रहता था तब तक ऐसा नहीं था। वह उदयपुर में किसके सम्पर्क में आकर ऐसा गलत काम कर बैठा नहीं पता। मैं तो अपने काम से काम रखता है। सुबह रोज मजदूरी के लिए शंभुगढ़ जाता हूं और शाम को लौटता हूं।

    मोहम्मद रियाज लगभग 20 साल पहले अपने पिता जब्बार लुहार के निधन के बाद उदयपुर में ही जा बसा था। उसका ससुराल भी उदयपुर में ही है। रियाज के कुल 9 भाई में से अब्दुल, अय्यूब, इकराम, सरफूद्दीन और सिकन्दर का परिवार आसींद कस्बे में रहता है। आसींद में रहने वाले इसके दो भाई इकबाल और युसुफ की मौत हो चुकी है। रियाज के दो भाई सिराज और इस्लाम अजमेर जिले के बिजयनगर में रहते हैं। बिजयनगर में रहने वाले एक भाई कय्यूम की भी मौत हो चुकी है।

    रियाज के रिश्तेदारों ने बताया कि वह अपने भाई की मौत पर भी आसींद नहीं आया था। रियाज के पिता अब्दुल जब्बार लुहार मूलरूप से जैसलमेर जिले के भाटी लुहार थे। वह वेल्डिंग और लुहार का काम करते थे और जैसलमेर से आकर आसींद और बिजयनगर में बस गये। अभी भी इसके परिवार के लोग वेल्डिंग का ही कार्य करते हैं।

    उदयपुर के जघन्य हत्याकाण्ड के आरोपित रियाज का कनेक्शन भीलवाड़ा जिले के आसींद से होने के बाद भीलवाड़ा पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए आसींद कस्बे में पुलिस बल तैनात किया है। रियाज के पैतृक घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रियाज दो भतीजों मोहम्मद शरीफ और नासिर मोहम्मद ने कहा कि वह चाचा के इस अपराध पर शर्मिंदा हैं। चाचा ने हमारे परिवार और गांव का नाम खराब किया है। उनको कानून के अनुसार सजा मिलने चाहिए। इस हत्याकाण्ड से हमारे यहां का भाईचारा बिगड़ा है।

    आसींद के पुलिस उप अधीक्षक लक्ष्मण राम और थानाधिकारी सतीश मीणा ने कहा है कि आसींद कस्बे में पुलिस बल तैनात किया है। रियाज के भाई और भतीजे के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई है। आसिंद के समाज सेवी निर्मल मेहता और अंजुमन कमेटी आसींद के सदर मस्कुर अहमद शेख ने हत्याकांड की निंदा करते हुए सभी से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को दिया गुरुवार को बहुमत साबित करने का आदेश
    Next Article उदयपुर हत्याकांड: गृह मंत्रालय ने कहा- NIA करेगी हत्याकांड की जांच
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version