रांची। भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मांडर की जनता से अपील की कि भाजपा उम्मीदवार को विधानसभा का उप चुनाव जिताएं। भाजपा मांडर को मॉडल बनाएगी। बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के सोसई आश्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। ऐसे पार्टियों के खिलाफ भाजपा के पक्ष में वोट देकर लोकतांत्रिक तरीके से चोट पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेतृत्व में चल रही ढाई साल के सरकार में विकास के कार्य नहीं हुए। यह लोग खुद कमाने में लगे हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह अवसर है भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने का है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version