रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पश्चिमी सिंहभूम जिले के नवनियुक्त जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।