रांची। कांग्रेस ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सोमवार को पत्र जारी किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कुल 40 लोग शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version