Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं : महुआ माजी
    Breaking News

    प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं : महुआ माजी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 5, 2022Updated:June 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। झारखंड की उम्रदराज खिलाडि़यों ने मास्टर्स गेम्स में पदकों की झड़ी लगाकर यह साबित कर दिया है। साथ ही यह भी साबित कर दिया है कि झारखंड में हर तरह की प्रतिभाएं हैं। माजी ने रविवार को द रांची प्रेस क्लब में नेशनल मास्टर्स गेम्स के विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित करते हुए उक्त बातें कही।

    माजी ने कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाडि़यों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। एक विशेष योजना बना कर खिलाडि़यों को लगातार मौके दिये जा रहे हैं और उनके लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्टर्स गेम्स के खिलाडि़यों के विकास के लिए भी सरकार को कदम उठाना चाहिए। इनके लिए वह खुद पहल करेंगी और सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं को रखेंगी।

    29 पदक जीत झारखंड का नाम किया रोशन : नवीन

    मौके पर झारखंड मास्टर्स गेम्स के सचिव नवीन चंचल ने बताया कि पिछले दिनों केरल में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में झारखंड के 13 खिलाडि़यों ने भाग लिया और कुल 29 पदक अपनी झोली में बटोर कर राज्य का नाम रोशन कर दिया। यहां भी झारखंड की बेटियों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए 29 में से कुल 19 पदक हासिल किये। दूसरी ओर पुरुषों ने दस पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। इस दौरान हम सभी लगातार खिलाड़यों के संपर्क में रहे और उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे।

    सम्मानित होने वाले खिलाडि़यों में शांति मुक्ता बारला, मेरी मुंजनी, सीता कुमारी, मनीषा कुमारी, पुष्पलता सोय, ज्योत्सन निशि मानकी, ओएस चंद्रशेखर आदि शामिल थे।

    सम्मान समारोह के बाद सभी खिलाडि़यों ने सांसद महुआ माजी के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। करमटोली तालाब स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सांसद माजी ने कहा कि हम सभी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने उप्र के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
    Next Article अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही है जनजाति समाज : दीपक प्रकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version