Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»करन जौहर पर कहानी चोरी का आरोप, रांची के कोर्ट ने मांगा 18 जून तक जवाब
    Breaking News

    करन जौहर पर कहानी चोरी का आरोप, रांची के कोर्ट ने मांगा 18 जून तक जवाब

    azad sipahiBy azad sipahiJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। निर्माता निर्देशक करन जौहर पर फिल्म युग युग जियो की कहानी चोरी करने को लेकर रांची सिविल कोर्ट के कॉमर्शियल अदालत में कॉपीराइट एक्ट के तहत दायर कॉमर्शियल सूट याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने मामले को सुनने के बाद करण जौहर को नोटिस जारी कर 18 जून से पहले अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। जवाब नहीं दिए जाने पर फिल्म पर रोक लगाई जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

    रांची सिविल कोर्ट के विशेष वाणिज्य कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सौरभ अरुण ने अदालत को बताया कि हिंदी फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने रांची के विशाल सिंह की कहानी चोरी कर फिल्म जुग जुग जियो बनाई है। फिल्म का ट्रेलर 22 मई को जब रिलीज किया गया तो उन्हें पता चला कि यह तो उनकी ही कहानी है। इसे चोरी कर ली गई है।

    विशाल सिंह ने यह कहानी उन्हें पहले भेजा था लेकिन उन्होंने इसे वापस कर दिया था और अब चुपके से उसी कहानी पर फिल्म बना लिया। अदालत ने दलील सुनने के बाद करण जौहर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। प्रार्थी के अधिवक्ता ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। इस पर अदालत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर 18 जून तक करन जौहर खुद या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर जवाब नहीं दिया, तो फिल्म पर रोक लगा दी जाएगी।

    विशाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी कहानी जिसका नाम बन्नीरानी है को पहले करण जौहर को भेजी थी। करण जौहर ने उनकी कहानी और स्क्रिप्ट को पढ़कर लौटा दिया था। इस कहानी के बारे में उन्होंने कहा था कि यह उनके काम की नहीं है। विशाल का कहना है कि उन्हें लगा कि उनकी कहानी को जगह नहीं मिली लेकिन करण जौहर की नई फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसे देखने के बाद यह पता चला कि यह तो उनकी ही कहानी को चुरा लिया गया है। उसके बाद उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में याचिका दायर की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखतौली में सरसंघचालक मोहन भागवत का जोरदार स्वागत
    Next Article निर्वाचन आयोग में विधायक बसंत सोरेन मामले में सुनवाई 29 जून को
    azad sipahi

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version