Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुंबई के कुर्ला इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे से मिले 19 शव
    Breaking News

    मुंबई के कुर्ला इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे से मिले 19 शव

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने की प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

    मुंबई। मुंबई के कुर्ला इलाके के नाइकनगर में बीती रात शिवसृष्टि नामक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। कुल 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 9 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चार लोगों का इलाज सायन तथा राजावाड़ी अस्पताल में जारी है।

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना में मृतकों के परिवार वालों तथा घायलों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराने की घोषणा की है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर फायर ब्रिगेड के जवान स्वान टीम के सहयोग से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं और यहां मलबा हटाने का काम जारी है।

    सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को करीब 12 बजे कुर्ला में नाइक नगर सोसाइटी की पुरानी खतरनाक इमारत अचानक गिर गई । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया था। आज सुबह तक इस घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं थी लेकिन मलबा हटाने के दौरान 19 लोगों के शव मौके से बरामद हुए हैं। इन सभी के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

    महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे तथा नगर विकास मंत्री सुभाष देसाई ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया । सुभाष देसाई ने कहा कि यह इमारत 49 साल पुरानी थी और खतरनाक स्थिति में थी। इमारत को बीएमसी ने जर्जर घोषित कर खाली करने का आदेश दिया था, इसके बावजूद कुछ परिवार यहां रह रहे थे। सुभाष देसाई ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाने की है। आस पास की इमारतों को खाली करवा दिया गया है। सरकार इस दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को हर तरह की मदद मुहैया करवाएगी और उनके पुनर्वास का भी प्रयास करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाइनिंग लीज मामले में हेमंत सोरेन के वकीलों ने फिर मांगा समय, आयोग ने जताई नाराजगी
    Next Article अब डीसी रद्द नहीं कर सकते रजिस्ट्री
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version