Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
    Breaking News

    रांची में हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

    azad sipahiBy azad sipahiJune 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसक घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने रविवार को पूरे मामले पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से पूरी रिपोर्ट मांगी है। रांची हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित करने को कहा गया है।

    खुफिया जानकारी के अनुसार इस घटना में उत्तरप्रदेश से 14 लोग विशेष रूप से रांची आये थे। इन लोगों ने ही पथराव और हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए युवाओं को भड़काने का काम किया। इसके लिए फंडिंग भी गयी थी। रांची में हिंसा भड़काने के लिए उत्तर प्रदेश से पहुंचे लोग किस ट्रेन से झारखंड की राजधानी पहुंचे थे इसकी पूरी जानकारी खुफिया विभाग को मिल गई है। ट्रेन टिकट सहित ये कहां ठहरे हुए थे इसका भी पूरा ब्यौरा मिल गया है। इनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जायेगी।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सारी स्थिति पर राजभवन से रिपोर्ट तलब की है। राज्यपाल ने डीजीपी नीरज सिन्हा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद राजभवन से रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जायेगी, जिसे राष्ट्रपति के समक्ष भी रखा जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के बयान से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान उपद्रवियों ने भी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं।

    इस मामले में अबतक कुल 25 एफआईआर दर्ज हुए हैं। इसमें 22 लोग नामजद हैं और 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर किया है। फिलहाल शहर में 3500 से अधिक एटीएस, आईआरबी, एसटीएफ और रेपिड एक्शन फोर्स जवानों की तैनाती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर शामिल हैं। कमेटी सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव : नड्डा-राजनाथ करेंगे राजनीतिक दलों से चर्चा
    Next Article रांची मेन रोड में बवाल मांडर चुनाव को प्रभावित करने की साजिश : धान
    azad sipahi

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version