Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अग्निपथ योजना’ को लेकर पूरे देश में बवाल, कई जगहों पर तोड़फोड़ एवं आगजनी, कई ट्रेनें रद्द
    Breaking News

    अग्निपथ योजना’ को लेकर पूरे देश में बवाल, कई जगहों पर तोड़फोड़ एवं आगजनी, कई ट्रेनें रद्द

    adminBy adminJune 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन का शनिवार को चौथा दिन है। पटना के मसौढ़ी में तारगेना स्टेशन के पास पत्थरबाजी और फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी स्टेशन में तोड़फोड़ करने लगे। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायर किए हैं।
    बताया जा रहा है कि मसौढ़ी में सुबह 8 बजे कोचिंग से छुट्टी के बाद छात्र स्टेशन पर जुटने लगे। छात्र तोड़फोड़ करने लगे। स्टेशन मास्टर के केबिन और बुकिंग काउंटर को फूंक दिया। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर 10-15 राउंड फायर किए गए। बचाव में पुलिस ने 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई हैं।
    जानकारी के अनुसार बक्सर के नवानगर में एनएच 120 को जाम कर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस निरीक्षक की गाड़ी में आग लगा दी। बचाव में पुलिस ने दो-चार राउंड फायरिंग की।
    केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती की योजना अग्निपथ को लेकर देश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आगजनी की है। यही नहीं, उन्होंने सुरक्षा बलों पर भी पथराव किया है। वहीं, यूपी के जौनपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अहम बैठक भी चल रही है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 फीसद रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
    अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्थिति फिर से सामान्य हो रही है। तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। केंद्र ने युवाओं के लिए एक अच्छी योजना बनाई है, इससे उन्हें कई लाभ मिलेंगे। हम बिहार के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।
    जानकारी के अनुसार तेलंगाना में पुलिस ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आगजनी में शामिल 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तलाशी अभियान जारी है। वाहनों में आग लगाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये कैदी की गोली मारकर हत्या
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक के बेटे और बेटी के खिलाफ आरोप गठित
    admin

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version