Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
    स्पोर्ट्स

    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू होगी। स्टार्क के साथ मैथ्यू शॉर्ट और मिशेल ओवेन भी चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं मैथ्यू रेनशॉ को भी टीम में जगह मिली है। टीम की कमान मिशेल मार्श के हाथों में ही रहेगी।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के तहत 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए भी टीम की घोषणा की है।

    यह स्टार्क का मौजूदा सीजन का पहला असाइनमेंट होगा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे से आराम लिया था ताकि इस गर्मी में होने वाली एशेज सीरीज के लिए अपनी फिटनेस और वर्कलोड को संभाल सकें। गौरतलब है कि स्टार्क पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

    वनडे टीम से कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जिनमें मार्नस लाबुशेन, सीन एबॉट, एरन हार्डी और मैथ्यू कुहनेमैन शामिल हैं, जो अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले वनडे दौर में टीम का हिस्सा थे।

    ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम:
    मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

    ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम (पहले दो मुकाबले):
    मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, ज़ेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुनेमैन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
    Next Article बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

      January 6, 2026

      टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

      January 4, 2026

      शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार

      January 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
      • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version