Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हम शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे ले जाने का कर रहे कामः एकनाथ शिंदे
    Breaking News

    हम शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे ले जाने का कर रहे कामः एकनाथ शिंदे

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -उदय सावंत बोले- मुंबई में बैठे कुछ लोग शिवसेना को निरंतर कर रहे कमजोर

    गुवाहाटी। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विद्रोही धड़े के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में हुई। बैठक में आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। विद्रोही धड़े के नेता एकनाथ शिंदे ने बैठक की अध्यक्षता की।

    बैठक के बाद होटल के बाहर एकनाथ शिंदे ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया। शिंदे ने कहा कि हम लोग शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। मुंबई में बैठे कुछ लोग कह रहे हैं कि गुवाहाटी से 20 से 25 विधायक उनके संपर्क में हैं। ये वो लोग हैं जो कपोल कल्पित दावा कर रहे हैं। शिंदे ने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों के दावे में जरा भी सच्चाई है तो वे आगे आएं और अपनी सूची जारी करें कि उनके संपर्क में कौन लोग हैं। दूसरी ओर शिवसेना नेता अनिल देसाई ने दावा किया था कि गुवाहाटी में बैठे 20 से 25 विधायक उनके संपर्क में हैं। देसाई के बयान के बारे में शिंदे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हम सभी लोग एक साथ हैं और शिवसेना की भलाई के लिए डंटे हुए हैं।

    इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता उदय सावंत ने गुवाहाटी से वीडियो संदेश जारी किया है। सावंत ने वीडियो में कहा है कि कुछ दुष्ट प्रवृत्ति के लोग जो अपने आपको शिवसेना का सहयोगी कहते हैं, वो निरंतर रूप से पार्टी को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। उनके इन्हीं षड्यंत्रों से परेशान होकर मैंने (उदय सावंत) गुवाहाटी में आने का फैसला किया। उदय सांवत के इस वीडियो को ट्वीट कर शिंदे ने अपनी भावनाओं को स्पष्ट करने का प्रयास किया है।

    उल्लेखनीय है कि शिंदे के साथ शिवसेना के 38 विधायक और निर्दलीय एवं छोटे दलों के कम से कम 12 विधायक गुवाहाटी के होटल में डेरा डाले हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति मुंबई से गुवाहाटी होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गयी है। शिवसेना के दोनों धड़ों के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी लगातार नये-नये दावे कर रही हैं। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर पिछले एक सप्ताह से संकट के बादल छाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधः भूपेन्द्र यादव
    Next Article बैंकिंग क्षेत्र में हुए सुधार का सभी को मिल रहा लाभ – शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

      September 27, 2025

      न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

      September 27, 2025

      आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ब्रिटिश कालीन विद्यालय में स्थापित हुईं विद्यासागर व गुरुदेव की प्रतिमाएं
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
      • न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
      • विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन
      • आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version