Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1,074 छात्रों ने पास की नीट परीक्षा, केजरीवाल ने की सराहना
    दिल्ली

    दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1,074 छात्रों ने पास की नीट परीक्षा, केजरीवाल ने की सराहना

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में दिल्ली सरकार के स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने क्वालीफाई किया है। पिछले चार साल के मुकाबले यह संख्या दोगुनी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

    इस साल न केवल केजरीवाल सरकार के स्कूलों से नीट क्वालीफाई करने वालों की संख्या बढ़ी है बल्कि लड़कियों ने फिर से लड़कों को पछाड़ा है। नीट क्वालीफाई करने वाले छात्रों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि देखी गई है। साल 2020 में 569 छात्रों ने तो 2021 में 496, 2022 में 648 और इस साल 2023 में 1,074 ने नीट परीक्षा क्वालीफाई किया है। इस साल 1,074 बच्चों में से 695 लड़कियां है, जबकि 379 लड़के है। आरपीवीवी पश्चिम विहार स्कूल के छात्र पीयूष झा ने 100 परसेंटाइल हासिल कर ईडब्लूएस कैटेगरी की ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कब्जा किया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 13 जून को नीट के नतीजे घोषित किए थे।

    दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढने वाले छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी व्यक्त की है। केजरीवाल ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1000 से अधिक छात्रों ने नीट की परीक्षा क्वालीफाई की है। कुछ साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

    इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में शिक्षा को लेकर बेहतरीन वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां हर छात्र की प्रतिभा और आकांक्षाओं को सही दिशा मिल सके। इस दिशा में हम छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नई शिक्षण पद्धतियों पर फोकस करते हुए युवाओं को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने और समाज के लिए में योगदान देने के लिए सशक्त बना रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMP: पिछड़ा वर्ग के 34 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी राज्य छात्रवृत्ति
    Next Article विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप : दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराकर पूल बी में शीर्ष पर पहुंचा भारत
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version